हरिद्वार में गुलदार की दहशत, मकान की छत पर टहल रहा है गुलदार, देखें वीडियो

हरिद्वार में गुलदार की दहशत, मकान की छत पर टहल रहा है गुलदार, देखें वीडियो

हरिद्वार – हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का निकलना लगातार जारी है। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीतपुर क्षेत्र में रात को गुलदार की दस्तक से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद किसी ने अपने मोबाइल में इस घटना को कैद कर लिया। जगजीतपुर क्षेत्र के मातृ सदन आश्रम रोड का ये वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक मकान की छत पर गुलदार एक मकान की छत पर टहलता दिखाई दे रहा है। गुलदार के आने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गय। गुलदार को देखकर गली मोहल्ले के कुत्तों ने भोंकना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोग इकट्ठा हुए और वन विभाग को सूचना दी।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को बहादराबाद क्षेत्र स्थित खेतों में भी गुलदार को देखा गया था। ग्रामीणों ने गुलदार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वाले कर दिया था। आज एक बार फिर से शहरी क्षेत्र में गुलदार देखने से लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *