पथरी कटारपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास लक्सर हरिद्वार मार्ग पर एक बाइक सवार की बाईक का डिसबैलेंस बिगड़ जाने से बाइक सवार युवक की गई जान

पथरी क्षेत्र के गांव कटारपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास लक्सर हरिद्वार मार्ग पर एक बाइक सवार की बाईक का डिसबैलेंस बिगड़ जाने से बाइक फिसल गई ओर बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ओर एक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको अस्पताल ले जाया गया है
पुलिस के अनुसार घटना रविवार दिन की बताई जा रही है। दिन समय लगभग सुबह 10 बजे बाइक पर सवार आजम पुत्र इरशाद निवासी पदार्था उम्र 19 वर्ष व उसका साथी मुराद पुत्र भूरा निवासी मुस्तफाबाद पदार्था उम्र लगभग 16 वर्ष जो कि रविवार की सुबह बाइक से हरिद्वार मजदूरी करने के लिए गए थे लेकिन मजदूरी ना मिलने के कारण दोनों वापस अपने घर पदार्था वापस आ रहे थे तभी अचानक कटारपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक का डिसबैलेंस बिगड़ जाने के कारण उनकी बाइक फिसल गई बाईक फिसलने से बाईक पर बैठे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े बताया जा रहा है कि सड़क पर गिरने से जिसमे आजम पुत्र इरशाद की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई ओर उसका साथी गम्भीर घायल हो गया और उसके साथी मुराद को अस्पताल ले जाया गया हैं राहगीरो ने घटना की सूचना फेरुपुर पुलिस चोकी को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को अपने कब्जे में लेने के बाद उसका पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिलाअस्पताल में भिजवाया ओर फेरुपुर चोकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने घायल को उपचार के लिए कटारपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से चिकित्सको ने घायल का उपचार कर उसको छुट्टी दे दी है पुलिस ने मृतक ओर घायल के परिजनों को घटना की सारी जानकारी दे दी है
वही फेरुपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने बताया कि बाईक फिसल जाने के कारण बाईक सड़क पर गिरी है जिसमे आजम पुत्र इरशाद का सर सड़क में लगने से मौत हो गई जिसमें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *