थाना पिरान कलियर पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा अवैध रूप से पकड़ी गई शराब को किया गया नष्ट,
आपको बता दे कि आज पिरान कलियर थानाध्यक्ष पुलिस टीम ने राजस्व विभाग के साथ मिल कर शराब को धनोरी में नष्ट किया गया जिसकी काफी समय से शिकायतें मिल गई थी के अवैध रूप से शराब बेची जा रही है जिसमें थाना अध्यक्ष मनोहर भंडारी द्वारा अपनी टीम के साथ वहां पर छापेमारी की गई थी जिसमें वह पकड़ी गई शराब को आज नष्ट कर दिया गया है।
पिरान कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के कारोबारी पर प्रतिबंध लगा जाना अति आवश्यक है ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।
लाखों रुपये की शराब को आज राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस ने नष्ट कर दिया. इस शराब की कीमत हजारों में नहीं, बल्कि लाखों में थी. और तीन चार महीने में पकड़ी गई थी. आज कोर्ट के आदेश के बाद आज यह शराब नष्ट की गई है।वही कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने कहा कि नशा खोरो व गलत काम करने वालो को किसी कीमत पर नही बक्शा जायेगा।

