सराय के पास कूड़े के ढेर की जगह बनेगा मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का हरिद्वार मेयर अनिता शर्मा ने किया शुभारम्भ,

सराय के पास कूड़े के ढेर की जगह बनेगा मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का हरिद्वार मेयर अनिता शर्मा ने किया शुभारम्भ,
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार ने शहर को कूड़ा मुक्त करने के अपने संकल्प की ओर एक और कदम बढ़ाया। सराय में स्थित एकीकृत कूड़ा प्रबंधन सयंत्र में अविरल परियोजना के सहयोग से सूखे कूड़े के निस्तारण हेतु मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एम० आर० एफ०) का निर्माण शुरू कराया।
इस एम० आर० एफ० हेतु ज़मीन की उपलब्धता न होने पर नगर निगम ने सराय स्थित कूड़े के 12000 टन के ढेर को दिन रात कार्य कर साफ़ किया और जगह बनायी।
इस एम० आर० एफ० का शिलान्यास आज मेयर श्रीमती अनीता शर्मा,पार्षद राजेश शर्मा,पार्षद श्रीमती मोनिका सैनी, पार्षद श्रीमती रेनू अरोरा पार्षद श्रीमती पिंकी चौधरी पार्षद अनुज नगर आयुक्त,दयानन्द सरस्वती सहायक नगर आयुक्त, एम एल शाह अधिशाषी अभियंता श्रीमती रचना पायल सेनेटरी इंस्पेक्टर, विकास छाछर के कर कमलों द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम में कासा ग्रीन संस्था के वरिष्ठ अधिकारी एवं सराय प्लांट में सफाई के इंचार्ज आयुषी हाइजीन से सुधीर भी मौजूद रहे। सराय ग्राम के स्थानीय लोग भी इस कार्यकम में पधारे और नगर निगम के काम की सराहना की ।
इस एम० आर० एफ० में प्रतिदिन अधिकतम 5 टन सूखे कूड़े का प्रसंस्करण होगा एवं गंगा नदी में जा रहे प्लास्टिक की मात्रा में कमी आएगी अविरल परियोजना के अंतर्गत 4 से 5 महीने में यह प्लांट बन कर तैयार हो जायेगा और नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कमीशनर एंव आईजी गढ़वाल पहुंचे हरिद्वार, जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार के साथ संयुक्त रुप से हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।