एक स्टोन क्रेशर बिना मीटर के चोरी से बिजली के तार लगाकर स्टोन क्रेशर चला रहा था बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर स्टोन क्रेशर स्वामी के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कराई।
हरिद्वार। लक्सर बिजली विभाग के एसडीओ ओमीचन्द व पथरी क्षेत्रीय अवर अभियंता मनोज सैनी ने अपने स्टॉप के साथ रीडिंग चेकिंग कर रहे थे तभी श्री कृष्णा स्टोन क्रेशर में देखा कि बिना मीटर के चोरी से तार लगाकर स्टोन क्रेशर चला रहे थे इस लिए मोके से तार को हटाया गया उसके बाद श्री कृष्णा स्टोन क्रेशर के खिलाफ चोरी से तार लगाकर स्टोन क्रेशर चलाने के सम्बन्ध में पथरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई,
वही लक्सर एसडीओ ओमीचन्द ने बताया कि श्री कृष्णा स्टोन क्रेशर के ऊपर पहले से ही लगभग 25 लाख का बिल चल रहा है जिसकी वजह से उसका कनेक्शन काटा गया था साथ ही मीटर भी उतार लिया था उसके बाद स्टोन क्रेशर स्वामी ने लगभग 10 लाख रुपये जमा भी कराए थे लेकिन उसके बाद शेष 15 लाख रुपये बकाया चल रहे है आज रीडिंग चेकिंग के दौरान देखा कि बिना मीटर के चोरी से तार लगाकर स्टोन क्रेशर चला रहे है ओर कहा कि इसमें कहि न कही किसी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी से साठ गांठ कर स्टोन क्रेशर चला रहे है।
इस मौके पर एसडीओ ओमीचन्द,व अवर अभियंता मनोज सैनी ने श्री कृष्णा स्टोन क्रेशर के खिलाफ चोरी से तार लगाकर स्टोन क्रेशर चलाने के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

