एक शातिर अभियुक्त चोर को चोरी की मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार,

 

एक शातिर अभियुक्त चोर को चोरी की मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार,

वादी सुनील पुत्र सतवीर सिंह निवासी ग्राम मछरौली थाना समालखा जनपद पानीपत हरियाणा द्वारा 29 मई की रात्रि में अनिल गेस्ट हाउस, सूखी नदी खड़खड़ी से उसकी मोटर साइकिल नंबर dl11 एस एक्स 9057 के चोरी हो जाने के संबंध में कोतवाली नगर हरिद्वार पर मुकदमा पंजिकृत किया गया था, जिसकी विवेचना एसआई विजेंद्र सिंह प्रभारी चौकी खड़खड़ी के सुपुर्द हुई, उक्त वाहन के चोरी के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा भी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राकेन्द्र सिंह कठैत को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गए.
प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत द्वारा थाना कोतवाली नगर स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा अत्यंत मेहनत एवं लगन से प्रयास करते हुए मुखबिर की सूचना रूस्तगी घाट (निकट सर्वानंद घाट ) के पास खाली प्लॉट से अभियुक्त ज्ञानेंद्र मलिक उर्फ ज्ञानी पुत्र मुंशी सिंह मलिक निवासी गंगा सूरजपुर कॉलोनी (हरिहर पुरुषोत्तम धाम के पास) हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून
अभियुक्त ज्ञानेंद्र मलिक द्वारा बताया गया है कि 29 मई की सुबह उसने एवं उसके दोस्त सागर द्वारा उक्त मोटर साइकिल चोरी कर ले गए थे, एवं पुलिस के पकड़े जाने के डर से उनके द्वारा नंबर प्लेट फेंक दी थी, घटना में चोरी मोटर साइकिल को भी बरामद किया गया है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

ज्ञानेंद्र मलिक उर्फ ज्ञानी पुत्र मुंशी सिंह मलिक निवासी गंगा सूरजपुर कॉलोनी (हरिहर पुरुषोत्तम धाम के पास) हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून
उम्र 31 वर्ष

बरामद माल
एक काले रंग की बिना नंबर सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

पुलिस टीम
एसआई विजेंद्र सिंह कुमाईं
कॉन्स्टेबल 466 राहुल धनिक
कॉन्स्टेबल 256 सुमन डोभाल
कॉन्स्टेबल जयदेव सिंह
कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *