अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस लाइन्स रोशनाबाद जनपद के समस्त कोतवाली,थाना परिसर सहित,फायर स्टेशन मायापुर,सिड़कुल,रुड़की,भगवानपुर,अभिसूचना ईकाई में योग कार्यक्रम आयोजित किये गए।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस लाइन्स रोशनाबाद जनपद के समस्त कोतवाली,थाना परिसर सहित,फायर स्टेशन
मायापुर,सिड़कुल,रुड़की,भगवानपुर,अभिसूचना ईकाई में योग कार्यक्रम आयोजित किये गए।

पुलिस लाइन्स रोशनाबाद हरिद्वार स्थित बड़े हॉल में आयोजित योग कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर/लाईन सुश्री रेखा यादव, क्षेत्राधिकारी श्यामपुर/ऑप्स सुश्री निहारिका सेमवाल आदि अधिकारी गण की उपस्थिती में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी गण व परिवार जन द्वारा प्रतिभाग कर योग किया गया। उक्त अवसर पर सुश्री रेखा यादव नें आज कल की दौड़ती भागती जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व की जानकारी देते हुए उपस्थित जन को अपने दैनिक जीवन में योग को प्रतिदिन स्थान देते हुए मानसिक व शारीरिक लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *