दो अभियुक्तगण किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हाथों में पिस्टल लहराते हुए घूम रहे थे जिनको भगवानपुर पुलिस ने पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।
भगवानपुर। पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर मक्खनपुर सर्विस रोड पर तसोवर वाली गली में दो अजनबी व्यक्ति काफी देर से खड़े हैं, उनके पास एक पिस्टल है जिसको वे लहरा रहे है लोग भयभीत हो रहे थे और सोचा कि यह लोग यहाँ पर कोई घटना करने की फिराक में खड़े है। सर्विस रोड से लगभग 15 मीटर अंदर गली में तसोवर के मकान के पास मक्खनपुर भगवानपुर से अभि0गण 1- सचिन पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मोहल्ला सराह थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, 2- रमन वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी मोहल्ला दरवाजा कला थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को एक अदद पिस्टल लाइसेंसी 07 अदद जिंदा कारतूस व एक अदद शस्त्र लाइसेंस संख्या- 1391 के साथ गिरफ्तार किया।
अभि0गणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।अभि0गण
1- सचिन पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मोहल्ला सराह थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
2- रमन वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी मोहल्ला दरवाजा कला थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेशबरामदगी माल
1- एक अदद पिस्टल लाइसेंसी- IN GSF 180204092 0.32 बोर
2- एक अदद शस्त्र लाइसेंस संख्या- 1391
3- 07 अदद जिंदा कारतूसपुलिस टीम
उ0नि0 शैलेन्द्र ममगांई थाना भगवानपुर
का0 1561 राहुल चौहान
का0 487 सचिन कुमार
