सरीयों को कट्टे में भरकर ले जाते हुए दो शातिर चोरो को भगवानपुर पुलिस ने किये गिरफ्तार

सरीयों को कट्टे में भरकर ले जाते हुए दो शातिर चोरो को भगवानपुर पुलिस ने किये गिरफ्तार,

भगवानपुर। वादी शाहनवाज पुत्र रिजवान निवासी ग्राम मौहम्मदपुर मोहनपुर, रूडकी जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि आज जब मैं अकबरपुर कालसो चौक के समीप अपने खेत पर लगे गन्ने को देखने गया तो मैने देखा कि दो व्यक्ति हमारे खेत में रखे सरीये को मोड़-मोड़कर कट्टों में भरकर ले जा रहे है, जैसे ही उन्होने मुझे देखा तो वह उस कट्टे को खेतो के रास्ते से भाग जाने के सम्बन्ध में दी गयी, जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0 अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा उक्त व्यक्तियों की धर पकड़ हेतु हल्का प्रभारी सिकरौढा उ0नि0 दीपक चौधरी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा वादी मुकदमा से उक्त व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की गयी, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0गण 1-राशीद पुत्र आबीद निवासी ग्राम खेलड़ी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार व 2-कादीर पुत्र आबीद निवासीगण खेलडी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को एक प्लास्टिक का कट्टे में रखी लोहे की सरीये के साथ सिकरौढा रोड़ भगवानपुर से गिरफ्तार किया।
अभि0गणों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है।
अभियुक्तगण
1- राशीद पुत्र आबीद निवासी ग्राम खेलड़ी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
2- कादीर पुत्र आबीद निवासीगण खेलडी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
बरामदगी
1- एक प्लास्टिक के कट्टे में लोहे की सरिया

पुलिस टीम
1- उ0नि0 दीपक चौधरी थाना भगवानपुर
2- हे0का0प्रो0 45 युवराज सिंह थाना भगवानपुर
3- का0 701 युध्दवीर सिंह थाना भगवानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *