सिडकुल। क्षेत्र में अवैध मेडिकल व झोलाछाफ डॉक्टर, हर बीस कदम कि दुरी पर बैठे है मौत के सौदागर,
सिडकुल। क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालो की संख्या बडती ही जा रही है जबकि कुछ ही दूरी पर शासन प्रशासन बैठा है फिर भी इनके हौसले बुलन्द स्मेक,अफीम,अवैध शराब, अवैध मेडिकल और झोलाछाप डॉक्टर बेखौफ होकर लोगो कि जान से खिलवाड़ कर रहे है मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय तो चंद कदमो कि दुरी पर ही है। जो प्रसाशन कि इस पूरी व्यवस्था कि पोल खोल रहा है।
आपको बता दें कि इस क्षेत्र में घनी आबादी है। जिस कारण यहां ऐसे बहुत से मेडिकल खुल चुके है। जो अवैध रूप से कार्य कर रहे है। यदि स्वास्थ्य विभाग ईमानदारी से इनकी जांच पर उतर जाता है।तो निश्चित रूप से 50% मेडिकलो पर ताला लग जायेगा। हालाकी कुछ समय पहले ज़ब स्वास्थ्य विभाग कि टीम द्वारा इस क्षेत्र में अवैध मेडिकलो के खिलाफ अभियान छेड़ा था, तब ऐसे बहुत से मेडिकल संचालक भी थे जो अपना धंधा छोड़ व कार्यवाही के डर से भाग खडे हुए थे। हर गली में बैठे है झोलाछाप, जो लोगो कि जान से कर रहे खिलवाड़।
वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी खगेन्द्र कुमार ने बताया है कि जिन मेडिकल की शिकायत आती है उन पर कार्यवाही कि जाती है मगर फिर भी किसी को किसी प्रकार की मेडिकल,या डॉक्टर, के खिलाफ कोई भी बात हो तो उसके खिलाफ ओपीस में लिखी में रिपोर्ट दे उसके खिलाफ तुरन्त ही सम्बंधीर धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।
