चोरों के हौसले बुलंद कपड़े की दुकान में घुसकर किया हजारों के सामान पर हाथ साफ,
सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रहमपुरी स्थित शोर्य गारमेंट्स की दुकान पर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया,
दुकान स्वामी रविंद्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात समय लगभग 2:15 पर दो अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रखी जींस पैंट सहित अन्य सामान को उठाकर ले गए,
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई और मामले की जांच कर रही है,
दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई और कैमरा के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

