6 दिन से शिव कुमार की गुमशुदगी को लेकर परिजनों ने थाना पथरी का घेराव करते हुवे पुलिस से की शिव कुमार को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग,
आपको बताते चलें कि थाना पथरी क्षेत्र के गांव एकड़ कला में शिव कुमार की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी शिवकुमार की ग्रहस्ती सही चल रही थी लेकिन अचानक पति पत्नी में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था जिसके चलते शिव कुमार अपनी पत्नी को लेकर इक्कड़ कला गांव उसके घर छोड़ने आया था, उसी दिन से शिवकुमार गायब है परिजनों ने बताया कि 5 जुलाई को शिव कुमार की गुमशुदगी दर्ज पथरी थाने में कराई गई थी जिसके चलते आज 6 दिन हो चुके हैं शिव कुमार का कोई पता नहीं चला शिव कुमार की गुमशुदगी को लेकर तेलीवाला गांव के परिजन व ग्रामीणों ने पथरी थाना पहुंच कर थाने का घेराव करते हुए पथरी पुलिस से बातचीत की परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि शिवकुमार के ससुराल वालों ने उसको गायब किया है लेकिन पुलिस का कहना है कि शिवकुमार जिस दिन अपनी पत्नी को छोड़ने इक्कड़ कला गांव आया था उसी दौरान कैमरे की फुटेज की जानकारी व ग्रामीणों की जानकारी से यह पता चला कि शिवकुमार अपनी पत्नी को छोड़ने के बाद किसी ऑटो रिक्शा में बैठकर वहां से निकल गया था उसके बाद वह घर क्यों नहीं आया उसकी पुलिस जांच कर रही है।
इस मौके पर शिव कुमार के पिता वेदपाल निवासी तेलीवाला, भाई अक्षय, बहन रीता ,ग्रामीण मिथुन, धर्म सिंह,नूर आलम ,जान आलम, अशोक ,रविंदर ,मोनू, आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ग्रामीणों ने कहा कि अगर शिवकुमार जल्द नहीं मिलता है तो हम लोग रोशनाबाद डीएम कार्यालय पर धरना देंगे।
वही पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शिव कुमार की गुमशुदगी 5 जुलाई को दर्ज कराई गई थी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
