चौहरे हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

चौहरे हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

 

लक्सर खेड़ी खुर्द गांव में गत माह पूर्व हुए चौहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने शनिवार पुरकाजी के पास नहर के पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गोलीकाण्ड में शामिल बारह बोर की बन्दूक(पौना)भी बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ग्यारह हत्यारोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दस हत्यारोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
उल्लेखनीय है कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द में 6 मई की दोपहर में खेत की मेड को लेकर धावा बोलकर दो दर्जन से अधिक लोगों ने आपसी रंजिश के चलते तीन लोगों की हत्या कर दी थी। और चौथे घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस संबंध में दो दर्जन हमलवारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सोहेल पुत्र शौकत निवासी खेड़ी खुर्द को मुखबिर की सूचना पर पुरकाजी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जहाँ वह घटना के बाद से ही रह रहा था।बाद मे निशानदेही पर गोलीकाण्ड में प्रयुक्त बन्दूक(पौना)भी बरामद कर ली गई। अभी भी दस हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस कार्यवाही में उपनिरिक्षक संजय रावत कांस्टेबल शूरवीर,विजय आदि की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।