बहादराबाद। क्षेत्र में हुए हत्याकांड व लूट के मामले का एसएसपी हरिद्वार ने रोशनाबाद पुलिस कार्यालय मैं  किया खुलासा

 बहादराबाद। क्षेत्र में हुए हत्याकांड व लूट के मामले का एसएसपी हरिद्वार ने रोशनाबाद पुलिस कार्यालय मैं  किया खुलासा
खबर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद से हैं जहां आज थाना बहादराबाद के क्षेत्र में हुए हत्या कर लूट के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेन्थिल अबुदई कृष्ण राज एस के द्वारा खुलासा किया गया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को मीडिया के सामने लाया गया। आपको बता दें कि दिनांक 15 जून 2021 को थाना बहादराबाद पुलिस को रोहल्की अंडरपास रोड सत्य गैस एजेंसी के पास अज्ञात युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस के संबंध में मृतक की पहचान रोहित निवासी इब्राहिमपुर के रूप में हुई थी। आज पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया गया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही मुखबिर की सूचना पर दिनांक 18 जून 2021 को मिलिट्री  ग्राउंड के पास ब्लॉक गेट के सामने से शुभम पुत्र बाबूराम निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार को पकड़कर सख्ताई से पूछताछ की गई ।जिसमें पकडे गए अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि वह मृतक रोहित का दोस्त है। उसके द्वारा रोहित से पार्टी मांगी गई थी।जिसके चलते बहादराबाद से शराब खरीदी गई जिसके पैसे रोहित ने अपनी जेब से निकालकर दिए। रोहित के पास काफी पैसे थे जिसके चलते मुझे लालच आ गया ।पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि मैंने सोचा कि रोहित के साथ शराब पीकर उससे मारकर उसके रुपए व मोटरसाइकिल लूट लूंगा जिसके चलते मैंने घर में रखी बड़ी कैंची जींस पैंट में छिपाकर ले गया और आम के बाग में पहुंचकर हम लोगों ने बैठकर शराब पी जिसके चलते रोहित को काफी नशा हो गया था। पकड़े गए अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि घर छोड़ने के बहाने आरोपी द्वारा रोहित को सत्या गैस एजेंसी के पास ले गया वहां सुनसान मक्की के खेत में ले जाकर बातों बातों में अचानक से उसकी गर्दन पर कैंची से कई वार कर दिए और उसकी हत्या कर दी। पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि रोहित का सामान उसने नहर मैं डाल दिया व उसका मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल अपने दोस्त अंकुर पुत्र राकेश व मनीष पुत्र राजेश निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार को दे दिए पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कैची व घटना करते समय अभियुक्त द्वारा पहने गए कपड़े और लूटे हुए 6500 सो रुपए बरामद कर लिए गए। अभियुक्त के दोस्त अंकुर व मनीष को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और उनके कब्जे से लूटी हुई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। फिलहाल पकड़े गए अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा ढाई हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की गई है। साथ ही उप निरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा भी नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
 इस मौके पर पुलिस टीम थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, उप निरीक्षक चंद्रमोहन,अशोक रावत, महेंद्र सिंह पुंडीर, लक्ष्मण दत्त जोशी ,एचसीपी दिनेश जुयाल, सुशील चौहान ,बारूद दत्त जोशी ,अनिल राणा, अनिल कॉलिंग, मनीष रावत ,नरेश, अरविंद, राहुल देव, नैनपाल, प्रेम दानू ,रविंद्र बालियान, दिनेश चौहान ,रविंद्र भोज, सुनील कुमार ,सीआईए टीम हरिद्वार प्रभारी रणजीत सिंह, सुंदरलाल, पदम, सुरेंद्र, हरवीर सिंह रावत, वसीम ,मनोज रावत ,आदि का काफी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।