पथरी। गंगा का जलस्तर बढ़ गया जल स्तर बढ़ने के कारण सभी ग्राम वासियों को पुलिस प्रशासन द्वारा अलॉटमेंट कर गंगा किनारे ना जाने की चेतावनी दी गई।
iलेकिन मजेदार बात यह है की सिंचाई विभाग के द्वारा प्रति वर्ष लाखों रुपए लगाकर गंगा के किनारों पर पत्थर द्वारा पिचिंग का कार्य किया जाता था लेकिन अब इसी कार्य को गढ़वाल मंडल विकास निगम के द्वारा जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए कराया गया इस दीवार के बनने से एक और किसानों को जंगली जानवरों से काफी राहत मिली है जंगली जानवरों का आना जाना काफी हद तक रुक गया है जिससे किसान खुश हैं लेकिन शायद ईश्वर की ऐसी ही मर्जी थी की यह कार्य वन विभाग के द्वारा कराया जाना था जो यह दीवार जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए बनाई गई थी इसका आज किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिला है भारी बरसात की वजह से गंगा नदी में काफी जलस्तर बढ़ा है आज इस दीवार के बनने से किसानों की भूमि भी बच गई क्योंकि गंगा का जलस्तर इतना अधिक था की अगर यह दीवार ना बनी होती तो आज काफी किसानों को बहुत बड़ी हानि होती हम सभी ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी अपने वन विभाग के अधिकारी डीएफओ नीरज शर्मा एवं दिनेश नौटियाल एवं राज्य सरकार का दिल से आभार प्रकट करते हैं जिनकी मेहनत आज रंग लाई आज किसानों में इस दीवार के बनने से खुशी की लहर है।
मौके पर उपस्थित किसान योगेंद्र चौहान,नरेंद्र चौहान, पवन चौहान, प्रदीप चौहान, मनोज चौहान, विवेक चौहान ,चंद्रशेखर चौहान, रोहताश चौहान, अमरीश चौहान, अमित चौहान, आदि लोग गंगा किनारे मौजूद रहे।
