हरिद्वार: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार द्वारा उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद के सभागार में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

हरिद्वार: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार द्वारा उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद के सभागार में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने किया। कार्यक्रम में लगभग 192 प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया, जिसको देखने के लिए प्रतिभागियों के अतिरिक्त काफी बड़ी तादात में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने स्टाल भी लगाए गए।
संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में दर्शनीय स्थलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसकी डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा प्रदर्शनी में लगाए गए स्टोलों व सरकार की उपलब्धियां एवं जन उपयोगी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तथा स्थानीय स्तर पर नेहरू युवा केन्द्रों द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों से समाज व युवाओं में नई-नई प्रेरणा एवं उत्साह का संचार हो रहा है।
कार्यक्रम में सांसद हरिद्वार ने युवा/युवतियों आदि के उत्साहवर्द्धन हेतु विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 दिनेश चंद्र शास्त्री, एसएमजेएन कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो0 सुनील बत्रा, रजिस्ट्रार गिरीश चंद्र अवस्थी, नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी रविंद्र सिंह, विनय यादव, लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह रावत एवं नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक सदस्य-पाराशर, आदर्श कश्यप, अंकुल चौहान, कल्लू सिंह, पंकज कुमार, सीमा साक्षी, सैनी रहमान, दीपक कुमार, दीपक सैनी, तनुज, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।