बड़ी खबर: साहू समाज के प्रथम सम्मेलन में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

साहू समाज के प्रथम सम्मेलन में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अपने पद की गरिमा का रखे ख्याल,समाज हित मे करें कार्य-रेखा आर्या

हल्द्वानी नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी स्थित निजी वेंकेट हाल में अपने पति गिरधारीलाल साहू के साथ साहू समाज के प्रथम सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया।जहां साहू समाज के लोगो द्वारा केबिनेट मंत्रीका भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।उन्होंने कहा कि जिन लोगो को साहू समाज के प्रथम सम्मेलन में दायित्व मिला है उनकी जिम्मेदारी अब और अधिक बढ़ जाती है।समाज के बेहतरी के लिए आप सभी को कार्य करना चाहिए।कहा कि आपको जो पद दिया गया है इसका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग नही होना चाहिये ऐसे में आपकी जबाबदेही और अधिक समाज के प्रति बढ़ जाती है। मंत्री रेखा आर्या ने सभी को उन्हें अपने कर्तव्यों का सही प्रकार से क्रियान्वित करने की बात कही साथ ही इस अवसर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाली बालिका व अन्य अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी को एकता के साथ मिलकर कार्य करना होगा ,एक विकसित समाज का निर्माण तभी संभव हो सकता है जब उस समाज के लोगो के मध्य आपसी भाईचार व एकजुटता हो।
वही समाजसेवी गिरधारीलाल साहू ने अपने संबोधन में साहू समाज की स्थापना के ऊपर अपने विचार व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि यह बड़ा ही हर्ष का विषय है कि आज हल्द्वानी में साहू समाज का पहला सम्मेलन हो रहा है जिसमे भारी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए है।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम सब एक साथ रहे व साथ ही जिसप्रकार से हमने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया है वह आगे भी करे।उन्होंने सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज जिस संख्या में यहां पर साहू समाज के लोग एकत्रित हुए हैं इससे निश्चित ही आप सबकी एकता दिखाई पड़ती है। इस अवसर पर मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,साहू समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ,वैश्य महासभा महामंत्री भावनी शंकर नीरज, सहित साहू समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।