सुनील राठी के गुर्गे को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
सुनील राठी के लिये करता था काम मोबाइल से फोन कर मांगी गयी थी 50 लाख की फिरौती
पीडित को परिवार सहित जान से मारने की दी गयी थी धमकी
01 पिस्टल 10 जिन्दा कारतूस 45 बोर 02 मैगजीन किये गये बरामद
बुलट प्रूर्फ स्कार्पियो में घूमता था राठी का गुर्गा
लम्बा चौड़ा है अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
नवोदय नगर में प्लॉट के मामले को निपटाने के एवज में मांगी जा रही थी मोटी रकम
थाना सिडकुल को वादी रविकान्त मलिक पुत्र दुष्यंत मलिक निवासी बडा परिवार गुरुकुल कांगडी थाना कनखल हरिद्वार द्वारा जिला कारगार में निरूद्ध अभियुक्त सुनील राठी व उसके गुर्गो द्वारा मोबाईल न०- 9068079405 से वादी के भाई के मोबाईल न०- 8650444444 पर धमकी भरे व्हाटसप काल व मैसेज कर नवोदय नगर प्लॉट के एवज में 50 लाख रूपये की मांग करने तथा मांग पूरी न होने पर वादी व वादी के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी थी तथा दिनांक 11.02.2023 की रात्री को अभि0 1-नीरज मलिक 2- प्रदीप राठी 3-रोहताश 4- विपिन राठी व 5-सुशील गुज्जर द्वारा शिकायतकर्ता के प्लॉट पर बने कमरे को पूरी तरह तोडने व बिजली का सामान चोरी करने के सम्बन्ध में थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 91/ 2023 धारा 380,386,427,506 भादवि पंजीकृत किया था।
उक्त बड़ी संसनीखेज घटना को चुनौती के रुप में लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा पुलिस की सीआईयू सहित अलग- अलग टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्वयं मामले की मॉनेटरिंग की गयी।
अभियुक्त सुनील राठी के विरुद्ध विभिन्न राज्यो व हरिद्वार में हत्या, लूट एवं डकैती रंगदारी के कई अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस कार्यवाही के दौरान 4.03.2023 को अभियुक्त सुनील राठी द्वारा वादी को फोन पर दी गयी धमकी के एवज में नामजद अभियुक्त सुशील गुज्जर पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मिरगपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ०प्र० को पुलिस टीम द्वारा दिन रात की कड़ी मेहनत इलेक्ट्रानिक व मैनुवल पुलिसिंग की मदद से थाना सिड़कुल क्षेत्रान्तर्गत धर दबोचते हुए अभियुक्त के कब्जे से एक अदद पिस्टल.45 बोर मय 02 अदद मैगजीन व 10 जिन्दा कारतूस .45 बोर बरामद किया गया ।
बूलेट प्रूफ स्कार्पियो गाड़ी में घूमने वाले अभियुक्त सुशील गुज्जर द्वारा सुनील राठी के लिये काम करना व कुछ दिन पहले नवोदय नगर हरिद्वार में एक प्लॉट को लेकर दोनो पक्षो मे लडाई झगडा एंव उसको सुलझाने के लिये सुनील राठी की पत्नी दिपाली द्वारा फोन करके उक्त प्लाट के सम्बन्ध में सुनील से बात करनी है, कहा दिनांक 24.02.2023 को दिपाली का फोन अभियुक्त सुशील गुज्जर को आने पर उसने कहा कि अमरकान्त की सुनील राठी से बात करानी है मैं तुम्हे कान्फ्रेंस में लूगी फिर मैने(अभियुक्त) अमरकान्त के पास जाकर दिपाली के फोन आने पर जिसमें सुनील राठी पहले से कॉन्फ्रेस काल में था दिपाली के कहने पर अमरकान्त (वादी का भाई)की बात सुनील राठी से कराई सुनील राठी ने अमरकान्त को धमकी देते हुए कहा कि 01 करोड़ ले या ढाई करोड दे दे और इस पूरे मामले को निपटाने के लिये अभियुक्त (सुशील गुज्जर) ने 50 लाख रूपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गयी।गिरफ्तार अभियुक्त
1- अभियुक्त सुशील गुज्जर पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मिरगपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र-37 वर्ष
पुलिस टीम
रमेश तनवार प्रभारी निरीक्षक सिडकुल, शहजाद अली व0उ0नि० , रघुवीर सिंह रावत चौकी प्रभारी कोर्ट / विवेचक ,हे0का0 28गोपीचन्द , का0 685गजेन्द्र प्रसाद, का0 533 सुनील तोमर, का0 234 सतेन्द्र चौधरी,
सुनील राठी के गुर्गे को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

