रंगारंग विदाई कार्यक्रम के पश्चात स्थानान्तरण पर विदा हुए सीओ पंकज गैरोला एवं सीओ विवेक कुमार एसएसपी अजय सिंह ने दी स्थानान्तरण की बधाई

रंगारंग विदाई कार्यक्रम के पश्चात स्थानान्तरण पर विदा हुए सीओ पंकज गैरोला एवं सीओ विवेक कुमार

एसएसपी अजय सिंह ने दी स्थानान्तरण की बधाई

भावुक पल में शामिल हुए सिटी और देहात के तमाम पुलिस अधिकारी

हरिद्वार में बिताए गए यादगार लम्हों को किया गया याद

पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में जनपद हरिद्वार में तैनात सीओ पंकज गैरोला एवं सीओ विवेक कुमार को एसएसपी अजय सिंह ने कार्यमुक्त किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित सादे विदाई समारोह में अजय सिंह ने स्थानान्तरित हुए दोनो सीओ को नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई देते हुए फूल माला पहनाकर स्थानान्तरण अपनी शुभकामनाएं दी।

विदाई कार्यक्रम में मौजूद सिटी व देहात क्षेत्र के पुलिस ऑफिसर्स ने इस दौरान आपस में बिताए गए यादगार पलों को आपस में साझा करते हुए अपने अनुभव को साझा किया। इस दौरान दिए गए संबोधन में एसएसपी अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल एवं अन्य अधिकारी गण द्वारा विदा हो रहे दोनों क्षेत्राधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आशा जताई कि निकट भविष्य में भी यूं ही साथ काम करने का मौका मिलता रहेगा।

05 फरवरी 2021 से लगातार सीओ मंगलौर के पद पर तैनात रहे पंकज गैरोला का स्थानान्तरण जनपद देहरादून हुआ है। नवीन स्थानान्तरण पर एसटीएफ में तैनात हुए विवेक कुमार दिनांक 01.01.2021 को जनपद आगमन के पश्चात द्वारा बतौर सीओ रुड़की सर्किल तथा लक्सर सर्किल में अपनी सेवाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।