होली पर हुडदंग कर लड़ाई झगडे का मुख्य आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

होली पर हुडदंग कर लड़ाई झगडे का मुख्य आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

साथियों संग मिलकर पीड़ित को तलवार से किया था घायल

अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम

थाना कनखल अकित सैनी पुत्र सुरेंद्र सैनी निवासी शिव विहार कॉलोनी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार द्वारा सोनू सरदार, सत्यम जाट, रोहन राजपूत, पारस, शिवराज जाट, अनमोल चौहान, कुश सिंह निवासी जगजीतपुर व अन्य 8-10 लोगों द्वारा मारपीट व तलवार से घायल करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा गुरुकुल जाने वाली सड़क पर मिलन वाटिका के पास से घटना के मुख्य आरोपी अभियुक्त सानू उर्फ सरदार को दबोचा गया। अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद तलवार बरामद की गई। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

अभियुक्त द्वारा होली पर्व के दिन कुछ व्यक्तियों पर आपसी कहासुनी होने पर तलवार से हमला कर दिया था जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे जिनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
सानू कुमार सिंह उर्फ सानू सरदार पुत्र धर्मपाल राठी निवासी मकान नंबर 34 धोबी मोहल्ला गुरुकुल चौक गुरुकुल कांगड़ी कनखल

अपराधिक इतिहास
1 मुकदमा अपराध संख्या 156/2022 धारा 323/584/506 भादवि

2 मुकदमा अपराध संख्या 78/2023 धारा 147 /148 149 /323 /504 /506/307 भादवि

बरामदगी
घटना में प्रयुक्त तलवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।