जिलाधिकारी ने बिड़ला पुल से वाल्मीकि चौक तक का रोड चौड़ीकरण की दृष्टि से किया निरीक्षण,

जिलाधिकारी ने बिड़ला पुल से वाल्मीकि चौक तक का रोड चौड़ीकरण की दृष्टि से किया निरीक्षण,

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को बिड़ला पुल से वाल्मीकि चौक तक का रोड चौड़ीकरण की दृष्टि से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सभी पहलुओं पर विचार करते हुए बिडला पुल से लेकर वाल्मीकि चौक तक के रोड चौड़ीकरण की डिजायन तैयार करना सुनिश्चित करें ।
विनय शंकर पांडेय ने पूर्व में दिये निर्देश के क्रम में बिड़ला पुल के दोनों ओर विकसित हो रहे पार्कों का भी जायजा लिया तथा बताया कि इनका निर्माण एक सप्ताह में हो जायेगा।
जिलाधिकारी नेे कहा कि हरिद्वार विश्व में धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी के रूप में जाना जाता है तथा यहां देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में श्रद्धालु हरिद्वार से अपने मस्तिष्क में अच्छी छवि लेकर जायें, यही हमारा निरन्तर प्रयास है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, हार्टीकल्चर आफिसर एचआरडीए ए0आर0 जोशी, ए0ई0 एचआरडीए पंकज पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।