बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत लक्सर विधानसभा के दोनों मंडल लक्सर ग्रामीण और लक्सर शहर की संयुक्त बैठक का आयोजन एक डिग्री कॉलेज लक्सर में किया गया !

बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत लक्सर विधानसभा के दोनों मंडल लक्सर ग्रामीण और लक्सर शहर की संयुक्त बैठक का आयोजन एक डिग्री कॉलेज लक्सर में किया गया !

बैठक में मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो चुनाव में और चुनाव से पहले भी कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखती है और भाजपा के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच जाकर अपनी नीतियों और रितियो और सरकार की उपलब्धि का प्रचार प्रसार करते रहते हैं कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं जिनके बल पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला प्रभारी और प्रदेश महामंत्री भाजपा खिलेंद्र चौधरी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बूथ को मजबूत कर पन्ना प्रमुख तक की प्रक्रिया के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रत्येक व्यक्ति और मतदाता से संपर्क करना है इस अवसर पर मंडल प्रभारी लक्सर नगर धर्मेंद्र सिंह चौहान और मंडल प्रभारी लक्सर देहात अम्बरीष सैनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत विधानसभा के प्रत्येक कार्य से कार्यकर्ता से संपर्क कर बूथ की संरचना की जाएगी इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी और जिला मंत्री आलोक द्विवेदी ने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर सम्मेलन कर महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़ा जाएगा जिससे कि सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जा सके कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और नेपाल सिंह ने कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन अमरीश गर्ग ने नगर पालिका लक्सर द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजीव पुंडीर और देवेंद्र चौधरी ने किया !

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, श्यामवीर सैनी, ऋषिपाल सिंह, महेंद्र धीमान ,मोहित वर्मा ,डॉ विजय गुप्ता ,ममता गौतम ,रेणु शर्मा ,शिवम् त्यागी ,आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।