तहसील हरिद्वार के गैंडीखाता के 5 भण्डारणो में अनियमितता पाये जाने पर किए सीज

तहसील हरिद्वार के गैंडीखाता के 5 भण्डारणो में अनियमितता पाये जाने पर किए सीज।

जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा अवैध खनन व परिवहन पर प्रभावी रोक लगाये जाने के क्रम में जिला खनन अधिकारी, हरिद्वार व तहसीलदार हरिद्वार द्वारा गैंडीखाता में भण्डारणो की जांच की गयी है, उक्त भण्डारणो में शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसमें भण्डारणो द्वारा बाउंड्री, गेट, सी0सी0कैमरा पूर्ण रूप से संचालित न होने और भण्डारणो के पोर्टल में उपलब्ध मात्रा से अधिक उपखनिज जमा करने के कारण 05 भण्डारणो में सीज की कार्यवाही की गयी है। आज उक्त क्षेत्र में अरिजा क्रू, जसदीप सिंह, बालाजी माइंस, पोखरियाल ट्रेडिंग कम्पनी, पी0एस0 बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर्स सीज किये गये है, जिसकी पैमाइश भण्डारणो के मुन्सियों की उपस्थिति में की गयी है और सुपुर्दगी सम्बंधित के मुंशियों को दी गयी है। उक्त समस्त भण्डारण स्वामियों को हिदायत दी गयी है कि समस्त मानकों को पूर्ण करें तथा अवैध भण्डारण कदापि न करें और अग्रिम आदेशो तक भण्डारणो से कोई क्रय-विक्रय न करें। समस्त भण्डारणो की पैमाइश की आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की जायेगी, जिसमें जुर्माना जमा करने उपरांत की भण्डारणो की निकासी पर विचार किया जायेगा। राजस्व व खनन विभाग द्वारा लगातार अवैध खनन व परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है। सभी भण्डारण स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि नियमानुसार कार्य करें अन्यथा कभी भी कार्यवाही की जा सकती है।
आज की कार्यवाही में जिला खनन अधिकारी हरिद्वार, प्रदीप कुमार, तहसीलदार हरिद्वार रेखा आर्य, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह, सर्वेयर विवेक कुमार सहित राजस्व व खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।