हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में हरेला पर्व (16 जुलाई,2021) के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ करने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में हरेला पर्व (16 जुलाई,2021) के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ करने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरेला पर्व (16 जुलाई,2021) के अवसर से प्रारम्भ होने वाला वृहद वृक्षारोपण अभियान पूरे जुलाई महीने में चलेगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान पूरे योजनाबद्ध ढंग से चलना चाहिये। इस अभियान के तहत ऐसी जगहों-स्मृति वन, कार्यालय परिसर तथा जहां पर ट्री गार्ड की व्यवस्था होगी, को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने कार्यालय परिसर को हराभरा करना आपकी जिम्मेदारी है। इसके अलावा आपको अपने कार्यालयों के छतों में भी रूफ टाॅप गार्डनिंग की व्यवस्था करनी है ताकि अगर ऊपर से देखा जाये तो पूरा क्षेत्र हराभरा दिखाई देना चाहिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि व्यक्तिगत रूचि लेकर आपको इस अभियान को चलाना है। सी0 रविशंकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक सम्बन्धित विभाग का योजनाबद्ध ढंग से वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित करके तीन दिन के भीतर मुझे प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी बताया कि नदियों के तटबन्धों के आसपास भी पेड़ लगाये जा सकते हैं, जो हमें बाढ़ जैसी आपदाओं को कम करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिस जोन में जिस तरह की प्रजाति के पेड़ लग सकते हैं, उसका भी पूरी तरह से ध्यान रखा जाना चाहिये। उन्होंने यह भी बताया कि नदियों के तटबन्ध वाले क्षेत्रों में हरेला पर्व से भी पहले वृक्षारोपण का कार्य प्रारम्भ किया जा सकता है ताकि बाद में वर्षा होने से वहां का वृक्षारोपण प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में औद्योगिक घरानों, अखाड़ों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जा सकती है।
बैठक में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के सचिव डाॅ0 ललित नारायण मिश्रा ने भी वृक्षारोपण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में डी0एफ0ओ0 नीरज कुमार ने बताया कि वन विभाग लगभग 65 हजार वृक्ष जैसे-साल, शीषम, कंजू, कनक चम्पा, अमलतास, अमरूद, आवंला, बेहड़ा, जामुन आदि उपलब्ध करायेगा। मुख्य उद्यान अधिकारी श्री नरेन्द्र यादव ने बताया कि उनका विभाग लगभग आठ हजार वृक्ष इस अभियान के लिये उपलब्ध करायेगा।
इस अवसर पर एम0एन0ए0 जय भारत सिंह, सिंचाई विभाग के एसई, डी0के0 सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी, वी0के0 सिंह यादव, लोक निर्माण, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण