पथरी। पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व उसके विरुद्ध निरोधात्मक अभियान चलाते हुवे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार युवा लड़के कर रहे है नशा मुक्त अभियान को लगातार जारी रखते हुए शनिवार को अभियुक्त रिजवान पुत्र अल्ताफ निवासी गाडोवाली थाना पथरी को पुलिस टीम दुआरा चैकिंग के दौरान गाडोवाली नई पानी की टंकी के पास से पकड़ा गया जिसके कब्जे से 09.94 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुवे मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज गया।
वही थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि जब तक क्षेत्र से नशा मुक्त न हो जाये तब तक यह अभियान चलता रहेगा।
पुलिस टीम में उ0 नि0 प्रकाश चंद,उ0नि0 विजय सैलानी, का0 मुकेश उनियाल,का0 देवेंद्र रावत,
नारकोटिक टीम आदि का सहयोग रहा।
