बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 7 पर एफआइआर दर्ज।

बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 7 पर एफआइआर दर्ज।

लक्सर विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी कर कटिया डालकर मीटर बाईपास बिजली चोरी करने वाले 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान विभागीय टीम के सदस्यों ने करीब सौ घरों के कनेक्शन जांचे।

लक्सर: विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी कर कटिया डालकर मीटर बाइपास बिजली चोरी करने वाले 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान विभागीय टीम के सदस्यों ने करीब सौ घरों के कनेक्शन जांचे। इससे बिजली चोरों में हलचल रही।विद्युत विभाग और बिजिलेंस की संयुक्त टीम ने लक्सर क्षेत्र के गांव मखियाली खुर्द में तबाड तोड़ छापेमारी की गई। इसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग कटिया लगाकर बिजली उपभोग करते पकड़े गए। जेई अश्वनी कुमार ने बताया कि जितने लोगो को अवैध तरीके से बिजली उपभोग करते हुए पकड़ा गया है उन लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी अधिनियम धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के साथ साथ उनसे बिजली का पैसा भी वसूला जाएगा। उन्होंने चेताया कि बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर विद्युत चोरी में सीधे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बिजली का पैसा पेनाल्टी सहित वसूल किया जाएगा। आगे भी इस तरह अचानक छापेमारी की कार्रवाई होती रहेगी। जांच टीम में मुख्य रूप से अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार व लाइनमैन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद