खानपुर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान चलाते हुवे  लोगो को किया जागरूक

खानपुर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान चलाते हुवे  लोगो को किया जागरूक

लक्सर:खानपुर पुलिस द्वारा थाना प्रांगण में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभाव को बताते हुए लोगों से नशे का त्याग करने और नशा कारोबारियों के चिन्हीकरण को पुलिस का सहयोग करने का आह्वान ग्रामीणों से किया गया।

लक्सर सीओ विवेक कुमार और खानपुर थाना प्रभारी अभिनव शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में उन्होंने ग्रामीणो को जागरुक करते हुए कहा कि नशा शरीर एवं मानसिक शक्ति को कमजोर करने के साथ-साथ व्यक्ति को आर्थिक रूप से खोखला कर देता है। उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि नशा कारोबारियों एवं नशाखोरी के खिलाफ प्रभावी अंकुश लगना जरूरी है। सीओ विवेक कुमार और थाना प्रभारी अभिनव शर्मा ने कहा किन घर में शराब पीने वाले व्यक्तियों की वजह से परिवार का संतुलन खराब हो जाता है। इसलिए घर एवं समाज का संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने चेताते हुए कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि वह नशे का कारोबार करने वाले व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिससे कि उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण