हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मिला महिला व पुरुष का शव  मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी हरिद्वार  पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में लेकर पोसमास्टम के लिए भेज दिया।

 

 हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मिला महिला व पुरुष का शव  मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।
मौके पर पहुंचे एसएसपी हरिद्वार  पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में लेकर पोसमास्टम के लिए भेज दिया।

पथरी थाना क्षेत्र अम्बुवाला गांव के नजदीक ओम बिहार कालोनी में महिला पुरुष के शव कमरे में खून से लत पत पड़े मिले। माना जा रहा है कि महिला को गोली मारने के बाद पुरुष ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस के मुताबिक जगदीश 50 वर्ष पुत्र प्रेम चंद महिला बबली 27 वर्ष मूलरूप से पिथौरागढ़ के मूलनिवासी है लेकिन हाल पता अम्बुवाला गांव के पास ओम बिहार कालोनी में अपने मकान में रहते थे। कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पूरे दिन घर न खुलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा खोलकर देखा तो महिला और पुरुष को गोली लगी हुई है और दोनों मृत खून से  पत पड़े हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले की जानकारी के बाद सीओ विवेक कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। आसपास के लोगों से मिली जानकारी में पता चला कि मृत पुरुष की पहली पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ पिथौरागढ़ में रहती है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं। माना जा रहा है की व्यक्ति ने पहले पत्नी को गोली मारकर उसके बाद अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से दो छर्रे और एक तमंचा मिला है। तमंचा जगदीश के हाथ में ही था। पुलिस की माने तो दोनों ने विवाह किया हुआ था और पति पत्नी के रूप में जीवनयापन कर रहे थे। पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात की लग रही है। मामले की जांच के बाद ही सही करणो का पता चल पाएगा

हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि महिला पुरुष का शव कमरे में मिला है जिनको गोली लगी हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।