हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिक से अधिक जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अन्तर्गत फसल बीमा सप्ताह(01 से 07 जुलाई,2021 तक) के तहत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिक से अधिक जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अन्तर्गत फसल बीमा सप्ताह(01 से 07 जुलाई,2021 तक) के तहत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का कवरेज एवं प्रचार-प्रसार बढ़ाने के लिये इस रथ की शुरूआत की गयी है। यह रथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रचार-प्रसार करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का किसानों की आय दोगुनी करने का जो लक्ष्य है, उसका यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का 50 प्रतिशत केन्द्रांश एवं 50 प्रतिशत राज्यांश से वित्त पोषित है, जो कि भारत सरकार द्वारा सूचीबद्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बीमा कम्पनियों के सहयोग से चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य किसी प्राकृतिक आपदा, अन्य जोखिम से संसूचित फसल को होने वाली क्षति की स्थिति में किसानों को वित्तीय सहायता एवं बीमा कवरेज दिया जाना है। इसके तहत उत्पादन जोखिम से कृषकों की रक्षा करने के अलावा कृषि क्षेत्र में ऋण के प्रवाह, खाद्य सुरक्षा, फसल विविधीकरण को बढ़ाने और कृषि क्षेत्र की प्रतिस्पर्धा में योगदान करना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना में संसूचित क्षेत्र में संसूचित फसलों को उगाने वाले बटाईदारों, काश्तकारों सहित सभी किसान आच्छादित किये जाते हैं। इस प्रचार एवं जागरूकता अभियान में जनपद के मिट्ठी बेरी, लालढांग, गैंडीखाता, पीली पड़ाव, दूधिया दयालवाला, श्यामपुर, सज्जनपुरपीली आदि क्षेत्रों के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिये कृषक गोष्ठी आदि माध्यमों से जागरूक व प्रोत्साहित किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ0 विनोद, सह कृषि अधिकारी अमित कुमार उपाध्याय, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी आॅफ इण्डिया लि0 से अंकिता घोष सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद