आम आदमी पार्टी ने किया अनु कुमार का सम्मान

आम आदमी पार्टी ने किया अनु कुमार का सम्मान

आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने हरिद्वार के धनपुरा गाँव के रहने वाले अनु कुमार को उनके घर जाकर बधाई दी, मिठाई खिलाकर उनका मुह मीठा करवाया व बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की तस्वीर भेंट की । ज्ञात हो कि अनु कुमार, ने पंजाब के पटियाला में चल रही 60वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। आप पदाधिकारियों ने कहा कि आज गांव देहात में रहने वाले प्रतिभावान ख़िलाडियो को सरकार की तरफ से कोई मदद नही मिलती है, फिर भी अनु कुमार ने सभी दिक्कतों से पार पाकर ये मुकाम हासिल किया है । प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । प्रदेश में दिल्ली की तर्ज पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने पर भी विचार किया जाएगा । इस अवसर पर संगठन मंत्री अमरीश गिरी, पूर्व विधानसभा प्रभारी यशपाल चौहान, सह संगठन मंत्री डॉ जातिराम, सोमवीर सिंह, दीपक पाल, मोतिन, खालिद , नरेश कुमार, नाजिम, फरमान, आश्कीन, जीशान अली, मो. तफ़्सीर, साकिब आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।