भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

बहादराबाद दुष्कर्म व जान से मारने के आरोप में घिरे भाजपा के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर कि गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने बहादराबाद ग्राम से विरोध प्रदर्शन करते हुए उनकी विधानसभा क्षेत्र अत्मलपुर बौंगला,रोहालकी किशनपुर, अलीपुर आदि ग्रामों में ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह व मुकुल चौहान के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला और उनके इस्तीफे व जेल भेजे जाने कि मांग की इस अवसर पर ए आई सी सी काऑर्डिनेटर मनोज त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा में तो महिलाओं का सम्मान होता हैं और वहीं महिला सुरक्षित नहीं हैं भाजपा विधायक पर लगे दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के आरोप में दर्ज मुकदमें से साफ हो गया कि भाजपा का चाल और चरित्र महिलाओं के साथ कैसा हैं।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा विधायक पर उन्हीं की पार्टी की महिला कार्यकत्री ने उन पर संगीन आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया हैं वह भी माननीय न्यायालय के आदेश पर उसके बावजूद भी भाजपा ने उन्हें अभी तक बर्खास्त किया हैं और ना ही उनके खिलाफ कोई कार्यवाही ही की हैं जिससे साफ पता चलता हैं कि भाजपा का चाल और चरित्र कैसा हैं किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थू सिंह और ज्वालापुर विधानसभा प्रभारी ने कहा कि भाजपा विधायक को तत्काल इस्तीफा दें देना चाहिए उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की आरोपी विधायक को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजे।इस पर राजवीर सिंह चौहान एवं एस.पी.सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क हैं दुष्कर्म से पीड़ित महिला को विधायक के खिलाफ अपनी जान-माल की सुरक्षा का मुकदमा दर्ज कराने के लिए न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।जहां से पीड़ित महिला को न्याय भी मिला।बावजूद इसके राजनीतिक प्रभाव के कारण ज्वालापुर विधानसभा विधायक अपने ऊपर लगे संगीन आरोप को बेबुनियाद बता रहे हैं।
इस विरोध-प्रदर्शन के अवसर पर मुकुल चौहान,उधम सिंह,तेल्लू राम,महरुफ सलमानी,एजाज अली,रहीश अहमद,सहनवाज अली,राजेंद्र भवर,अलोक,मोहित चौहान,आशीष,शुभम, अंकुश,विकास चौहान, पंकज,रशीद,विकास राठौर,यासीन प्रधान, तस्लीम,उस्मान,सतीश दावडे,ऋषि पाल बाल्मीकि, नीरज,साबेज,संदीप आदि शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।