वृद्धा की हत्या के दो और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ।

 

वृद्धा की हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार

 

जमीनी रजिश में लाठी-सरियों से हमले में वृद्ध महिला की हत्या प्रकरण आरोपियों में दो पिता पुत्र गिरफ्तार

थाना खानपुर पुलिस ने दल्लावाला गांव में जमीन की रंजिश में हमले में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में ब्रहस्पतिवार को दो आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार किया।

खानपुर थानाधिकारी अभिनव शर्मा ने बताया कि हत्या के प्रकरण में दल्लावाला निवासी सुरेशपाल पुत्र जगराम व अंकित पुत्र सुरेशपाल को डीएस रोलिंग फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया। तथा हमलावरों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप व लाठी भी बरामद किया।वारदात के सम्बन्ध में चार हमलावरों सहित कुछ अन्य के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। इनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि जमीन की रंजिश के चलते आरोपियों ने गत तीन जुलाई की रात आठ बजे मांगेराम के मकान में हमला कर दिया था। लाठी व सरियों से हमले में उनकी पत्नी कमलेश के सिर में गंभीर चोट आई थी।जिसमे कमलेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जिसमे कमलेश के पति मांगेराम की तरफ से हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।पुलिस कार्यवाही में थानाध्यक्ष खानपुर अभिनव शर्मा,उपनिरिक्षक आशीष शर्मा,आशीष नेगी,विनोद भट्ट,उपेन्द्र सिंह बिष्ट,कल्पना शर्मा कॉन्स्टेबल राजीव कुमार,चालक कुलदीप तथा आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।