ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार के एक होटल मैं किया गया इस कार्यक्रम में पूरे उत्तराखंड से हर संस्थान के पत्रकारों ने पहुंचकर प्रतिभा करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई !

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार तनुज वाले के पिताश्री जयप्रकाश वालिया को प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सम्मान किया, साथ ही वरिष्ठ पत्रकार रतन मणि डोबाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया !

हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया काफी एक्टिव हो गया है वही जेसीबी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने भी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार चौथा स्तंभ है। हिन्दी पत्रकारिता को कोई भी नकार नहीं सकता। विजन के साथ मिशन को आगे बढ़ाना हिन्दी पत्रकारिता की शुरूआत से ही पहचान है।सकारात्मक पत्रकारिता आज की जरूरत है। नकारात्मकता से तात्कालिक लाभ के अलावा कुछ हासिल नहीं हो सकता।

भावना पांडे ने कहा कि विश्वसनीयता हासिल करने के लिए साहस होना चाहिए, जिसकी शुरूआत करीब दो सौ वर्ष पूर्व हिन्दी पत्रकारिता की शुरूआत के साथ हुई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता गौरव का क्षेत्र है, इसमें मिशन की अवधारणा को अपनाते हुए विजन के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता मे संवेदनशीलता व जबावदेही जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दशक में काफी परिवर्तन आया है। अवसर बढ़े हैं तो बड़ी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। इन चुनौतियो का सामना करने के लिए पत्रकारों को समय के साथ दौड़ना पडे़गा। जो इन चुनौतियों के साथ नही दौड़ेगे, वो गिर जाते है। उन्होंने कहा कि इस समय स्वयं को चुनौती देने की जरूरत है।

कार्यक्रम में उपस्थित हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, भावना पांडे ,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,जगदीश लाल पाहवा, नरेश शर्मा, हेमा भंडारी,जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा,जिला महामंत्री मनीष कांगरान, जिला कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला सचिव अमित कुमार मंगोलिया,जिला समारोह सचिव नरेश तोमर, जिला सचिव संजय लांबा, उपाध्यक्ष मोहन राजा,मित्रपाल,सचिन तिवारी, जिला सहसचिव मनीष पाल, कार्यक्रम में शामिल यूनियन के सभी पत्रकार साथी उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।