समाज में फैल रहे नशे जैसी कुरीति को दूर करने में युवाओं का योगदान ही सक्षम : मलेठा

समाज में फैल रहे नशे जैसी कुरीति को दूर करने में युवाओं का योगदान ही सक्षम : मलेठा

हरिद्वार l स्थानीय एस.एम. जे. एन. पी. जी. काॅलेज में शनिवार को समाज कल्याण विभाग, जिला प्रशासन, हरिद्वार तथा काॅलेज के एंटी ड्रग्स क्लब एवं आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अन्तर्गत व्यसन मुक्ति तथा जन जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, संकल्प शपथ तथा नुक्कड़ नाटिका का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित टी.आर. मलेठा जिला समाज कल्याण अधिकारी, हरिद्वार ने कहा कि युवाओं का योगदान ही समाज में फैल रहे नशे जैसी कुरीति को दूर करने में सक्षम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे को समाज से मुक्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का नशा मनुष्य को अन्दर ही अन्दर खोखला करता है, नशे से बचें तथा इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान से परिवार व पड़ौसियों को भी अवगत कराये एवं एक नशा मुक्त समाज बनाने में अपना योगदान दें।
नारकोटिक विभाग के इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल ने कहा कि नशा व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर करता है और नशे से मुक्त होने के लिए परिवार एवं सहयोगियों का सहयोग जरूरी है अन्यथा वह अपराध की ओर बढ़ता है।
काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने जिला प्रशासन, एंटी ड्रग्स क्लब के समस्त सदस्यों एवं आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया। प्रो. बत्रा ने बताया कि काॅलेज परिवार तथा एंटी ड्रग्स क्लब द्वारा वृहद स्तर पर छात्र-छात्राओं के मध्य जनजागरूकता अभियान निरन्तर चलाये जा रहे हैं जिनकी प्रशंसा प्रादेशिक स्तर पर उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा भी अक्सर की जाती रही है।
इससे पूर्व ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अन्तर्गत व्यसन मुक्ति तथा जनजागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में अपराजिता ने प्रथम, गौरी अग्रवाल ने द्वितीय तथा महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता अमूल्या सक्सेना ने प्रथम, अर्शिका ने द्वितीय तथा गौरी अग्रवाल व आरती असवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटिका में अनन्या भटनागर व उनकी टीम, गौरव बंसल, महिमा, आरती असवाल, अर्शिका, गौरी अग्रवाल आदि ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग से आयी राजकमल व टीम ने भी नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सहायक समाज कल्याण अधिकारी शालिनी बलोदी ने महाविद्यालय परिवार तथा एंटी ड्रग्स क्लब का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पर्यावरण प्रकोष्ठ के समन्वयक डाॅ. विजय शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. रश्मि डोभाल, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. पुनीता शर्मा, पूजा कुलियाल, प्रियंका, प्रीति आहूजा आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद