लव जिहाद के खिलाफ केंद्र सरकार से की कड़ा कानून बनाने की मांग

लव जिहाद के खिलाफ केंद्र सरकार से की कड़ा कानून बनाने की मांग

लव जेहाद फैलाने वालों को सुनिश्चित की जाए फांसी की सजा – महंत अमनदीप सिंह

हरिद्वार 12 जून को देश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को लेकर पंचायती अखाड़ा निर्मल की एकड़ कला शाखा के प्रबंधक एवं अखिल भारतीय संत समिति दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महंत अमनदीप सिंह महाराज ने केंद्र सरकार से लव जिहाद को लेकर कड़ा कानून बनाने की मांग की है। प्रेस को जारी बयान में महंत अमनदीप सिंह महाराज ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी बर्बरता से हत्या की जा रही है। जबरन धर्मांतरण को लेकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर विशेष समुदाय के लड़के देश का माहौल खराब कर रहे हैं। केंद्र सरकार को इसके ऊपर तत्पर निर्णय लेते हुए कड़ा कानून बनाना चाहिए। नाम बदलकर एवं हिंदू पहचान बनाकर भोली भाली मासूम लड़कियों को शिकार बनाया जा रहा है जिससे सामाजिक समरसता भी खंडित हो रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को जागृत रहकर ऐसे असामाजिक तत्वों को सबक सिखाना चाहिए जो समाज में विद्वेष फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए और राज्य में बढ़ते गैर समुदाय के लोगों को चिन्हित कर राज्य की सीमा से बाहर किया जाए। ताकि उत्तराखंड की भौगोलिक व सांस्कृतिक सभ्यता से खिलवाड़ ना हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही संतों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस विषय में चर्चा कर कड़ा कानून बनाने की मांग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद