रील्स बनाने के चक्कर में डांस फ्लोर पर डीजे की धुन के बीच तमंचे से हवाई फायर करने पर नपा युवक

रील्स बनाने के चक्कर में डांस फ्लोर पर डीजे की धुन के बीच तमंचे से हवाई फायर करने पर नपा युवक,

तमंचा और कारतूस बरामद, बारात निकालने की जिम्मेदारी अब हरिद्वार पुलिस के जिम्मे

रील्स के लिए यूं अवैध हथियारों का यूज समाज के लिए घातक है, युवा अपने भविष्य को बर्बाद करने से बचें एसएसपी अजय सिंह

थाना पथरी सोशल मीडिया पर छाने का नशा लिए युवाओं द्वारा रील्स के माध्यम से अवैध हथियारों को लहराने सम्बन्धित शिकायतों पर सख्ती से कार्यवाही कर आरोपी युवाओं को कानून के कठघरें में खड़ा करने के सम्बन्ध में एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने शादी समारोह के दौरान डांस फ्लोर पर तमंचा लहराने व दबंगई दिखाकर हवाई फायर करने पर आरोपी युवक को तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।

घटनाक्रम ग्राम रायपुर दरेड़ा में सम्पन्न एक शादी समारोह का है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक जातिराम को दबोचकर बरामदगी के आधार पर नियमानुसार आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
जातिराम पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम पीथपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

बरामदगी
01 अवैध तंमचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर

पुलिस पार्टी
व0उ0नि0 लोकपाल परमार,उ0नि0 रोहित कुमार,का0 राकेश नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण