मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये सहायता के चेक

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये सहायता के चेक

लाभार्थियों से किया संवाद, सभी से प्रदेश के विकास में सहयोगी बनने की भी की अपील

प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये जा रहे हैं प्रयास-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नेहरू स्टेडियम रूड़की में आयोजित भारत सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को समर्पित है। गरीब की आवश्यकताओं को भली भांति समझती है इसलिए हमारी सरकार योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। इसी का परिणाम है जो आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में पहले जहां शोषितों और वंचितों का तुष्टिकरण होता था, वहीं अब शोषितों और वंचितों का सशक्तिकरण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों को सभी मापदंडों पर तोलकर हम कह सकते हैं, हमारे देश ने इन 9 वर्षों में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज सारी दुनिया हमारे देश और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री का लोहा मान रही है। वर्ष 2014 में देश की जनता ने आदरणीय मोदी जी पर अपना भरोसा जताया था, और आज जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की ’’समृद्धि रूपी’’ रेल गाड़ी को ’’विकास रूपी पटरियों’’ पर तेजी से दौड़ाने का कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 2024 से 2029 का समय भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के मार्ग को प्रशस्त करेगा।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को आवासों की प्रतीकात्मक चाबी भेंट की तथा कृषि विभाग, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, मुख्यमंत्री वात्सत्य योजना के तहत लाभार्थियों को अलग राशियों के चेक भेंट किये।

इस अवसर पर सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, सुश्री कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ0 प्रेम चन्द्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, विधायक रूडक़ी प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला पंयायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, कुंवर प्रणव चौम्पियन, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।

मंत्री सतपाल महाराज, डॉ0 प्रेम चन्द्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, विधायक रूडक़ी प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला पंयायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, कुंवर प्रणव चौम्पियन, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण