इन्श्योरेंस के आधार पर फर्जी लोन लेने वाले शातिर गैंग का हरिद्वार पुलिस ने किया पर्दाफाश

इन्श्योरेंस के आधार पर फर्जी लोन लेने वाले शातिर गैंग का हरिद्वार पुलिस ने किया पर्दाफाश

कटहरा बाजार स्थित को-आपरेटिव बैंक से चौपहिया वाहनों के लोन के नाम पर ठगे थे 70 लाख रुपये

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा किया गया फर्जी ठगी गैंग का खुलासा

शाकुम्बरी व मिडास के नाम पर HDFC, PNB जैसे विभिन्न बैंकों में खुलवाए गए थे फर्जी खाते

कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर सहित विभिन्न फर्जी दस्तावेज, ठगी के पैसों से ली गई स्कूटी व नगदी बरामद

दोपहिया वाहनों के नम्बर पर चौपहिया वाहनों की फर्जी आरसी बनाकर दिया जाता था ठगी को अंजाम

कोतवाली ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित अल्मोडा अर्बन को-आपरेटिव बैंक के प्रबन्धक हरिदत्त भट्ट पुत्र गोविन्द बल्लभ भट्ट द्वारा लिखित शिकायत दी गयी कि उनकी शाखा पर 08 लोगों द्वारा चौपहिया वाहनों के नाम पर 70 लाख रुपये लोन लेकर पैसे हडप लिये तथा जो आर0सी0 व अन्य कागजात बैंक में जमा कराये गये हैं वो सब फर्जी हैं। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 481/23 धारा 420, 467, 468, 471, 473, 120बी भादवि बनाम साकार गर्ग आदि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 नरेश गंगवार के सुपुर्द की गई । आरोपियों की तलाश हेतु ज्वालापुर SHO के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 अभियुक्तों को पकड़ा गया।

अपराध करने का तरीका

गैंग के सदस्यों द्वारा HDFC, PNB, YES BANK, PANJAB SIDH BANK में अपना फर्जी खाता शाकुम्बरी आटोमोबाइल, मिडास आटोमोबाईल फर्म के नाम से खुलावाया गया। इसके बाद गैंग सदस्य तजीम, आकाश, साकार गर्ग, जाग्रत गर्ग द्वारा मिलकर कुमार फाईनेंस कम्पनी नाम से रानीपुर मोड पर एक शाखा खोली गयी। उक्त व्यक्तियों द्वारा फाईनेंस कम्पनी की आड़ में गैंग के अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक में वाहन लोन के लिये एप्लाई किया गया।

बैक में जमा करवायी गयी सभी आर.सी. दो पहिया वाहनों के नाम पर दर्ज हैं। इन लोगों द्वारा चलते हुये वाहनों से नम्बर देखकर उसी नम्बर की फर्जी आरसी तैयार की जाती थी। उक्त गिरोहो द्वारा अन्य काफी बैकों में वाहन लोन के नाम पर फर्जी फाईले भी दाखिल की गयी है जिनके सम्बन्ध में टीम जांच कर रही है । गिरोह अब तक इस ठगी के खेल से अल्मोड़ा अर्बन कोपरेटीव बैकं को लभगभ 7800000(अठ्त्तर लाख रू0) की चपत लगा चुके है । उक्त धोखाधडी के सम्बन्ध में सम्बन्धित बैंको से भी जानकारी एकत्रित कर छानबीन की जा रही है।

बरामदगी
1-मोनीटर- 01, सीपीयू- 01, प्रिन्टर- 01 (जिसमें विभिन्न गाडियों के फर्जी आरसी बनी हैं)
2-फर्जी कोटेशन बुक शाकुम्बरी आटोमोबाइल्स -01
3-मिडास मोटर कम्पनी मय लिफाफे- 01
4-विभिन्न सरकारी विभागों की मोहरें (राजस्व विभाग, नगर पालिका, परिवहन विभाग)
5-शाकुम्बरी आटोमोबाईल मिडास आटोमोबाईल,34
6-फर्जी आ0सी0 बनाने के ब्लैंक कार्ड- 193
7-विभिन्न बैंकों की प्रयोग की गयी चैक बुक- 05
8-लोन लिये हुये तीन वाहनों की फर्जी आर0सी0- 03
9-लोन से प्राप्त हुए पैसों से खरीदी गयी स्कूटी- 01
10-लोन से प्राप्त की गयी धनराशि 1,25,500/-

गिरफ्तार अभियुक्त
1-आकाश कुमार पुत्र सुरेश कुमार नि0 जमालपुर कला कनखल हरिद्वार (उक्त द्वारा कम्प्यूटर के माध्यम से फर्जी आरसी कोटेशन आदि तैयार की गई)
2-साकार गर्ग पुत्र सुनील गर्ग नि0 म0नं0 337 विकास कालोनी कोतवाली नगर हरिद्वार (बैंक में अच्छे सम्बन्ध होने का फायदा उठाकर फर्जी लोन पास कराना)
3-जाग्रत गर्ग पुत्र प्रत्युष मणी नि0 म0नं0 694 माडल कालोनी रानीपुर मोड हरिद्वार (आरोपी द्वारा कम्प्यूटर के माध्यम से फर्जी आरसी कोटेशन आदि तैयार करना )
4-गुलाब सिंह पुत्र चेतराम नि0 इब्राहिमपुर मोसाहिब कला थाना भगवानपुर हरिद्वार (आरोपी द्वारा मारूति ब्रैजा न0 UK08BC-1285 के नाम पर 09 लाख का लोन लिया गया)
5-दिलनवाज पुत्र जफर नि0 मौ0 पांवधोई रामरहीम कालोनी ज्वालापुर हरिद्वार (टाटा हैरिययर UK08BC-0280 के नाम पर 11 लाख का लोन लिया गया)
6-कुनाल कोरी पुत्र राजू कोरी नि0 निर्मला छावनी कोतवाली नगर हरिद्वार (मारूति ब्रैजा UK08BB-7198 के नाम पर 8.10 लाख का लोन लिया गया)

फरार अभियुक्त
1-राव अजीम पुत्र राव अच्छन नि0 मौ0 घोसियान ज्वालापुर हरिद्वार
2-किरन पत्नी मेघराज नि0 दक्ष एन्कलेब रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार
3-शशांक राजोरा पुत्र राजकुमार नि0 शुभमविहार ज्वालापुर हरिद्वार
4-आरती पत्नी राजू यादव नि0 ईदगाह रोड सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार
5-मानसी अग्रवाल पुत्री नवनीत अग्रवाल नि0 कुडकावाला मारखम हरिद्वार
6-अंकुल देवी पत्नी कृष्णपाल नि0 गली नं 1 निकट शिव मन्दिर दौलत पुर बहादराबाद

पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा,वरिष्ठ उ0नि0 सन्तोष सेमवाल,उ0नि0 नरेश गंगवार,उ0नि0 शमशेर अली,उ0नि0 महिपाल सैनी,उ0नि0 प्रदीप कुमारअ0उ0नि पुष्कर सिंह चौहान,हे0का0 धर्मवीर सिंह,का0 संदीप,का0 सुनील,का0 बृजमोहन,का0 भाग सिंह,का0 ताजवर सिंह,का0 अनिल बिष्ट,का0 विरेन्द्र कुटियाल,का0 सुखदेव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।