ग्राम बेलडा रुड़की प्रकरण को लेकर अनुसूचित समाज के सामाजिक संगठनों का महासंघ जिला हरिद्वार ने सोमवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अधिकारी के नाम दिया ज्ञापन,
आपको बताते चलें कि ग्राम बेल्डा रुड़की में पंकज पुत्र सुरेश की हत्या कर दी गई थी जिस प्रकरण को लेकर लगातार ग्राम वेल्डा में अनेक पार्टियों के बड़े-बड़े नेताओं ने मृतक पंकज के घर जाकर उनको सहानुभूति देने का काम किया और कहा कि हम आपके साथ जब तक है तब तक आपको न्याय ना मिल जाए लेकिन पूरे के को लगभग 24 दिन बीत चुके हैं अभी तक भी पंकज के हत्यारे खुले घूम रहे हैं मृतक परिवार को कोई न्याय नहीं मिला इसीलिए हर जगह जगह गांव गांव में नुक्कड़ सभाएं कर सभी संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाकर मीटिंग की गई थी मीटिंग में यह निर्णय हुआ था कि समाज के सभी संगठनों को एक मंच पर आकर काम करना पड़ेगा तभी जाकर मृतक पंकज के परिवार को न्याय मिलेगा उसी मीटिंग में यह भी तय हुआ था कि अब इन सारे संगठनों का एक संगठन बनेगा जिसका नाम महासंघ होगा मृतक पंकज के परिवार वालों को न्याय मिले इसलिए सोमवार को अनुसूचित समाज के सामाजिक संगठनों का महासंघ जिला हरिद्वार 12 सूत्री मांगों को लेकर जिला अधिकारी हरिद्वार के नाम दिया ज्ञापन, और कहा कि अगर हमारी 12 सूत्री मांगों को जल्द पूरी नहीं किया गया तो हमारा महासंघ एक बड़े आंदोलन के लिए बाधित होगा जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
इस मौके पर अनुसूचित समाज के सामाजिक संगठनों का महासंघ जिला हरिद्वार के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अनुसूचित समाज लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्राम बेलडा रुड़की प्रकरण को लेकर अनुसूचित समाज के सामाजिक संगठनों का महासंघ जिला हरिद्वार ने सोमवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अधिकारी के नाम दिया ज्ञापन,
