हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुिदयाल, पीएल शाह के मुख्य संयोजन एवं नोडल अधिकारी डा0 नरेश चौधरी के संयोजन में कांवड़ मेले के दौरान बीईजी आर्मी के तैराक दलों ने अपनी मोटरबोटों एवं सभी संसाधनों के साथ कांवडियों की सुरक्षा के लिये गंगा के विभिन्न घाटों पर तैनात होकर अपनी कर्मठता से कांवड़ियों को डूबने से बचाई जान,

हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुिदयाल, पीएल शाह के मुख्य संयोजन एवं नोडल अधिकारी डा0 नरेश चौधरी के संयोजन में कांवड़ मेले के दौरान बीईजी आर्मी के तैराक दलों ने अपनी मोटरबोटों एवं सभी संसाधनों के साथ कांवडियों की सुरक्षा के लिये गंगा के विभिन्न घाटों पर तैनात होकर अपनी कर्मठता से कांवड़ियों को डूबने से बचाई जान,
जिसकी कांवड़ियों/श्रद्धालुओं/यात्रियों द्वारा जगह जगह सराहना की जा रही है। कांवड़ मेला अब अपने पूर्ण सैलाब पर है जिसमें लाखों कांवड़िये रोजाना हरिद्वार से जल लेकर अपने अपने गंत्वय स्थानों पर प्रस्थान कर रहे हैं। कांवड़ियों द्वारा गंगा स्नान के साथ साथ गंगा में तैरने की भी कोशिश की जाती है जिसके कारण कांवड़ियों की गंगा में डूबने की संभावना हर समय बनी रहती है इसको मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की विशेष पहल पर बीईजी आर्मी के कमाण्डेण्ट राजेश सिंह (विसेमे)के निर्देशन, डिप्टी कमाण्डेण्ट संजीव पठानिया, कर्नल दीपक बसकण्डी, लै0 कर्नल प्रतीक गुप्ता, लै0 कर्नल तपन सांगवान, मेजर एस0 चक्रवर्ति के नेतृत्व में नायाब सूबेदार वासुदेव, नायाब सूबेदार लखबीर सिंह, हवलदार गुरप्रीत, हवलदार अमनदीप, हवलदार अनील कुमार, लांस हवलदार अजय कुमार, हवलदार विजय सिंह, हवलदार सनातन सेठी, हवलदार प्रफुल बेहरा, हवलदार संजय सिंह, हवलदार संतोष कुमार, हवलदार धर्मेन्द्र सिंह, हवलदार सुखजिन्दर सिंह, हवलदार सी0 राज कुमार द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र के हरकी पैड़ी के आस पास के सभी घाट तथा रूड़की गंग नहर, गणेश पुल, सोलानी पुल, पिरान कलियर, धनौरी तक के सभी क्षेत्रों में बराबर चौकसी बरती जा रही है जहां से भी देखने में आता है अथवा सूचना मिलती है कि कोई कांवडिया/श्रद्धालु गंगा में डूब रहा है तो तुरन्त आर्मी तैराक दल के सदस्य अपनी मोटर बोट लेकर मौके पर पहुंच रहे हैं और तुरन्त कांवड़ियों/श्रद्धालुओं की जान बचा रहे हैं बीईजी आर्मी तैराक दल ने अब तक 39 शिव भक्त कांवड़ियों की जान बचाकर रेडक्रास स्वयं सेवकों द्वारा प्राथमिक उपचार उपरान्त सुरक्षित गंतव्य स्थानों को प्रस्थान करा दिया है। जिसके लिये सभी कांवडियों/श्रद्धालुओं में विशेष खुशी का माहौल है कि हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा कांवड मेले में आर्मी का भी सहयोग लिया जा रहा है। आर्मी के तैराक दलों के सभी सदस्यों का कहना है कि हमें भी जिला प्रशासन ने कांवड़/श्रद्धालुओं की सुरक्षा का मौका दिया हैl आर्मी बीईजी तैराक दल के नोडल अधिकारी डा0 नरेश चौधरी ने अवगत कराया कि इस वर्ष कांवड़ियों की अपार समूह को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जल पुलिस के साथ बीईजी आर्मी तैराक दलों को भी संवेदनशील कांवड मेला क्षेत्रों में तैनात कराया गया है। जो सम्पूर्ण कांवड मेला क्षेत्रों में कांवडियों/श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाने के लिये सहयोग कर रहे हैं और सभी कांवड़ियें /श्रद्धालु आर्मी के प्रति सम्मान करते हुए उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। बीईजी आर्मी तैराक दल की टीम के साथ अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल एसडीएम पूरन सिंह राणा ने सभी शिव भक्त कांवड़ियों को गंगा में सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने, पुलों से नहीं कूदने की अपील करते हुये सभी घाटों का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।