हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/मुख्य अधिशासी अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण बीर सिंह बुदियाल ने अवगत कराया है कि जनपद अन्तर्गत मानसून अवधि में विगत दो-तीन दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में सड़क मार्ग/पुल-पुलिया/तटबन्ध आदि विभागीय परिसम्पत्तिया क्षतिग्रस्त हुई है,जिससे विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई है तथा आम जन मानस को भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य अधिशासी अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने आगे बताया कि जनपद व अन्य जनपदों में हो रही निरन्तर भारी वर्षा/अतिवृष्टि के कारण गंगा नदी एवं अन्य सहायक नदियों यथा- सोलानी, रतमऊ, बांणगंगा आदि में जल स्तर बढ़ने के कारण नदी तटवर्ती क्षेत्र/बाढ़ संवेदनशील गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है, जिसको देखते हुये विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं-नगर निगम-हरिद्वार, रूड़की, सिंचाई खण्ड-हरिद्वार, रुड़की, लोक निर्माण विभाग-हरिद्वार,रूड़की, लक्सर, ग्रामीण निर्माण विभाग, पेयजल निर्माण निगम/जल संस्थान, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त स्थानीय निकाय, नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है कि समस्त कार्यदायी संस्थायें शीर्ष प्राथमिकता पर जहां-जहां मार्ग/ पुलिया/तटबन्ध क्षतिग्रस्त हुए है, उनकी तात्कालिक मरम्मत करते हुये दीर्घकालिक पुनर्निर्माण कार्य किये जाने के दृष्टिगत निर्माण सामग्री सिल्ट बैग आदि की व्यवस्था तथा टीम की तैनाती तत्काल प्रभाव से करना सुनिश्चित करें ताकि पुनः वर्षा/आपदा की स्थिति से पूर्व, जन सुविधायें यथाशीघ्र बहाल की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।

सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।