हरिद्वार: भारतीय मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 16 एवं 17 जुलाई, तक जनपद हरिद्वार में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया हैं, जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा जिला आपात कालीन परिचालन केन्द्र, में एक आपातकालीन बैठक बुलायी गयी।

हरिद्वार: भारतीय मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 16 एवं 17 जुलाई, तक जनपद हरिद्वार में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया हैं, जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा जिला आपात कालीन परिचालन केन्द्र, में एक आपातकालीन बैठक बुलायी गयी।

बैठक में अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0 से जनपद अन्तर्गत बाधित मार्गो के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए तत्काल क्षतिग्रस्त मार्गो को बहाल किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा लो0नि0वि0 की तीनों डिवीजन (हरिद्वार/रुडकी/लक्सर) को कार्य प्रारम्भ के सापेक्ष रु0 20.00 लाख की दर से कुल रु0 60.00 लाख की धनराशि अग्रिम अवमुक्त की गयी।
अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, हरिद्वार से क्षति की जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त सिंचाई विभाग हरिद्वार को कुल 40.00 लाख की धनराशि अग्रिम उपलब्ध करायी गयी। तद्क्रम में आपदा प्रबन्धन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद हरिद्वार को वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य आपदा मोचन निधि(एसडीआरएफ) मद में प्रथम किश्त के रुप में 10.00 करोड तथा द्धितीय किश्त के रुप में 20.00 करोड, इस प्रकार कुल रु0 30.00 करोड तथा आपदा न्यूनीकरण मद के अन्तर्गत कुल 1.00 करोड, पेयजल योजनाओं की तात्कालिक मरम्मत/पुनर्निर्माण हेतु 4.00 करोड की धनराशि प्राप्त हुई हैं। इस प्रकार जनपद को 35.00 करोड की धनराशि शासन से प्राप्त हुइर् है।
राज्य आपदा मोचन निधि से तात्कालिक अहेतुक, गृह अनुदान, जन हानि पशु हानि के सापेक्ष आज की तिथि तक 20.36 लाख की धनराशि वितरित की गयी।
मुख्य चिकित्साधिकारी, हरिद्वार को बाढ़ प्रभावित व जल भराव वालें क्षेत्रों में जल-जनित व सवंमित बीमारियों से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में स्टाॅफ तैनात किये जाने व मेडिकल किट, दवाईयों आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था तथा पशुचिकित्साधिकारी, हरिद्वार को पशुओं के लिए चारे की समुचित व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्रांे्र ंमे ंस्थानीय निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, हरिद्वार को साफ-सफाई, जल निकासी उपरान्त कीटनाशक दवाईयो के छिडकाव आदि हेतु निर्देशित करते हुए प्रतिदिन की सूचना आपदा प्रबन्धन, विभाग को मय फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराये जाने हेतु आदेश निर्गत किये गये।
तहसील लक्सर अन्तर्गत बाढ़ से प्रभावित 33 ग्रामों के कुल प्रभावित 81 परिवारों को अस्थायी राहत केन्द्रों यथा-बरात घर, पंचायत घर, राधाकृण मन्दिर म ेंशिफ्ट किया गया है तथा 2775 परिवार प्रभावित हैं। तहसील लक्सर में कतिपय स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधति है तथा विद्युत आपूर्ति बहाल किये जाने की कार्यवाही गतिमान हैं। तहसील हरिद्वार अन्तर्गत 14 ग्राम बाढ़ से प्रभावित होने के दृष्टिगत 141 परिवारों के 650 व्यक्तियों को राहत सामग्री वितरित की गयी है।तहसील रुड़की अन्तर्गत 22 ग्रामबाढ़ से प्रभावित होने के दृष्टिगत 750 परिवारों के लगभग 3200 व्यक्तियों को सहायता राशि वितरित किये जाने की कार्यवाही गतिमान है।तहसील भगवानपुर अन्तर्गत 02 ग्राम बाढ़ से प्रभावित होने के दृष्टिगत 90 परिवारों के लगभग 380 व्यक्तियों को राहत वितरण की जा रही हैं। भारीवर्षा/अतिवृष्टि के कारण जनपद में 05 भवनपूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हुए है तथा लगभग 205 भवन आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।