हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, विधायक आदेश चौहान, सत्यदेव आर्य, ने रविवार को सीआईएसएफ कैम्पस बीएचईएल मे हरेला पर्व मनाया ।

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, विधायक आदेश चौहान, सत्यदेव आर्य, ने रविवार को सीआईएसएफ कैम्पस बीएचईएल मे हरेला पर्व मनाया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने हरेला पर्व की बधाई व शुभकामना देते हुये कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है, जहां मानव जीवन के लिये जो-जो उपयोगी व आवश्यक है, चाहे वह पीपल, बट, आवंला वृक्ष हो, जल हो, उसे धार्मिक रूप से जोड़ा गया है, जिनकी हम पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करने में उत्तराखण्ड की अपनी अलग पहचान है। इसी का परिणाम है कि उत्तराखण्ड का 68 प्रतिशत भू-भाग वनाच्छादित है। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों की परवरिश करते हैं, उसी तरह पौंधा लगाने से लेकर उसके वृक्ष बनने तक हमें उसकी परवरिश करनी चाहिये। इसी भाव से अगर हम जुड़ेंगे, तो तभी वृक्षों का संरक्षण हो सकेगा।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि हरेला पर्व हरियाली, सुख तथा समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण में उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण योगदान है, चाहे वह चिपको आन्दोलन हो, मैत्री परम्परा हो या 1964 में चण्डी प्रसाद भट्ट का आन्दोलन हो, सभी ने प्रकृति के रक्षार्थ महती भूमिका निभाई, विशेषकर उत्तराखण्ड की मातृ शक्ति ने इनमें विशेष योगदान दिया।

सीआईएसएफ कैम्पस बीएचईएल पहुंचने पर विधायक आदेश चैहान, जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल आदि महानुभावों का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया तथा प्रतीक चिह्न भेंट किये गये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चैहान, पीडी के0एन0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 मनीष दत्त, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, सचिव रेडक्रास डाॅ0 नरेश चैधरी, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 योगेश शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, लीड बैंक मैनेजर संजय सन्त, समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठा, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल, डीओपीआरडी मुकेश भट्ट, बीईंग भागीरथी से शिखर पालीवाल सहित बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी, स्वयंसेवी संस्थाओं, जवानों तथा उनके परिजनों ने सीआईएसएफ कैम्पस बीएचईएल में वृहद पौंधा रोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।