कांवड़ मेला एवं सोमवती स्नान पर्व के सकुशल समापन पर फोर्स के लिए पुलिस लाइन रोशनाबाद में हुआ महाभोज आयोजित पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीजीपी अशोक कुमार रहे मुख्य अतिथि

कांवड़ मेला एवं सोमवती स्नान पर्व के सकुशल समापन पर फोर्स के लिए पुलिस लाइन रोशनाबाद में हुआ महाभोज आयोजित

पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीजीपी अशोक कुमार रहे मुख्य अतिथि

आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल , डीएम हरिद्वार धीराज सिंह गबरियाल, एसएसपी अजय सिंह सहित कई अधिकारियों ने किया मंच साझा

कांवड़ मेले में उत्कृष्ट ड्यूटी करने पर विभिन्न पुलिसकर्मी, पैरामिलिट्री एवं एसपीओ /डिजिटल वॉलिंटियर्स सम्मानित

कांवड़ मेले के विभिन्न पलों को समेटे हुए तैयार की गई वीडियो भी रही आकर्षण का केंद्र

ऐतिहासिक कांवड़ मेले के सकुशल समापन के पश्चात जवानों ने लिया स्वादिष्ट भोजन का आनंद

कांवड़ मेला के सकुशल संपन्न होने पर कावड़ ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स को पुलिस लाइन रोशनाबाद में महाभोज का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा शिरकत की गई, इस भव्य मेले के सकुशल संपादन पर खुशी में आतिशबाजी करते हुए नियुक्त फोर्स की प्रशंसा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस, पैरामिलिट्री, एसपीओ, डिजिटल वॉलिंटियर्स, ट्रैफिक वॉलिंटियर्स, आपदा मित्र को सम्मानित किया गयाl

पुलिस विभाग में शामिल हुए नए सदस्यों (रिक्रूट कांस्टेबल्स) द्वारा कांवड़ मेले के दौरान निभाई गई उम्दा ड्युटी पर उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए आतिशबाज़ी की गई।

इस भव्य कावड़ मेले के समापन पर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा अपने दो -दो शब्द कहे, जिसके कुछ वीडियो ग्रुप में शेयर किये जा चुके हैl

उक्त अवसर पर कमांडेंट 40 पीएसी हरिद्वार, सीडीओ हरिद्वार, पुलिस एवं पैरामिलिट्री के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कांवड़ ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स सम्मिलित रहा l

पुरस्कृत होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों की संख्या

उत्तराखंड पुलिस एवं पीएसी बल-160
पैरामिलिट्री फोर्स -27
एसपीओ/डिजिटल वॉलिंटियर्स -08
आपदा मित्र -01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद