आर्यन को अपने साथियों के संघ शादी समारोह में जाना पड़ा भारी, दोस्ती में मिली चोट

आर्यन को अपने साथियों के संघ शादी समारोह में जाना पड़ा भारी, दोस्ती में मिली चोट

हरिद्वार बुड्ढी माता मंदिर के पास एक प्लेस में 22 जून को एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें आर्यन अपने अन्य साथियों के साथ शादी समारोह में गया था लेकिन आर्यन के परिजन घर पर आर्यन का इंतजार कर रहे थे कि आर्यन शादी से अब तक क्यों नहीं आया देर रात्रि लगभग 2:00 बजे आर्यन के पिताजी को भूमानंद हॉस्पिटल से एक अननोन फोन से कॉल की गई कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है तभी आर्यन के परिजन आनन-फानन में भूमानंद हॉस्पिटल पहुंचे और देखा कि आर्यन गंभीर अवस्था में सिर पर पट्टी बांधे बेड पर लेटा हुआ है तभी आर्यन के परिजनों ने आर्यन का वहां से रेफर करा कर कनखल स्थित एक हॉस्पिटल लेकर गए उसके बाद भी आर्यन बेहोश रहा तभी परिजनों ने आर्यन को सीएमआई देहरादून के लिए रेफर कराया जहां पर उसका इलाज चला आर्यन को लगभग 5 दिन के बाद होश आया डॉक्टरों का कहना है कि आर्यन के सिर पर गंभीर चोट लगने से आर्यन की दो नशे ब्लॉक हो गई हैं जिसका लगभग 1 साल तक इलाज चलेगा उसके बाद आर्यन के परिजनों ने उसके दोस्तों से संपर्क करना चाहा लेकिन सभी दोस्तों ने अलग-अलग तरीके की कहानी बताइ आर्यन के परिजनों को शक हो रहा है कि हमारे बेटे के साथ एक्सीडेंट की घटना नहीं मारपीट हुई है क्योंकि एक्सीडेंट की घटना अगर होती तो आर्यन को इस तरीके की चोटे ना लगती यह साफ दिखाई दे रहा है कि मारपीट हुई है सब के एक बयान होते लेकिन सब के अलग-अलग बयान हो रहे हैं अलग-अलग बात बता रहे हैं आर्यन के पिता चांदमल चौहान निवासी गणेशपुरम निकट सती कुंड कनखल हरिद्वार ने कनखल थाने में तहरीर देकर एक अभियुक्त का नाम भी उसमें लिखा है बाकी से पुलिस पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान पुलिस ज्यादा व्यस्त रही है अब पुलिस इस मामले को गहनता से देखेगी कि आर्यन के साथ एक्सीडेंट हुआ या और कुछ इसके लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे कॉल डिटेल आदि की छानबीन शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।