मणिपुर हिंसा को सरकार की नाकामी बताते हुए आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन देकर की राष्ट्रपति शासन की मांग की*

मणिपुर हिंसा को सरकार की नाकामी बताते हुए आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन देकर की राष्ट्रपति शासन की मांग की*

आम आदमी पार्टी हरिद्वार ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर सांकेतिक मौन प्रदर्शन कर उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में हो रही लगातार हिंसा को राज्य सरकार की नाकामी बताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट माध्यम से राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री और राज्यपाल भारत सरकार को ज्ञापन देकर मणिपुर राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की।
इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की पिछले 3 महीने से मणिपुर हिंसा की आग की चपेट में है। सरकारी आंकड़े के अनुसार अब तक 140 से ज्यादा मौतें, 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं और लगभग 5000 इनसे घटनाओं में 50000 लोग विस्थापित हुए हैं। परंतु वर्तमान की केंद्र और राज्य सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी है। महिलाओं को निर्वस्त्र घुमा कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहां के वर्तमान मुख्यमंत्री इसे सामान्य घटना बताते हुए ऐसी दर्जनों घटनाओं की बात कर रहे हैं। जोकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है । देश के प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं मैं व्यस्त है और मणिपुर पर मौन है। मानसून सत्र में विपक्षी पार्टियां मणिपुर पर बहस चाहती है परंतु वर्तमान की भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोट कर मणिपुर हिंसा को रोकने में नाकामयाब साबित हुई हैं। राष्ट्रपति को अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।
महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा पर बहस करने की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया जो कि लोकतंत्र संविधान के खिलाफ है। भाजपा शासित प्रदेश मणिपुर के बाद अब मेघालय में भी हिंसा की आग फैलने लगी है। बावजूद इसके पूरी भाजपा सरकार मौन है। महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं और केंद्र और राज्य सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हुई है।
महानगर संगठन महामंत्री आशीष गौड़ ने कहा की आज सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री इसे सामान्य घटना बता रहे हैं और ऐसे दर्जनों दुष्कर्म की बात कह रहे हैं जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है और किसी भी सूरत में बर्दाश्त योग्य नहीं है आम आदमी पार्टी मणिपुर राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री को निष्कासित करने की मांग करती है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान,विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज पीटर, मयंक गुप्ता, अर्जुन सिंह, वार्ड अध्यक्ष 6 मानिक गिरी वार्ड अध्यक्ष 5 राम प्रकाश (काके), विधानसभा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गीता देवी, ओबीसी जिला अध्यक्ष राकेश यादव, नरेंद्र कोरी, आफताब अब्बासी, सलीम अब्बासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।