हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की मंगलवार को कलक्ट्रेट में जनपद हरिद्वार के रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों की विगत 16 जुलाई को रूड़की में पानी की निकासी के दौरान हुई मारपीट से जुड़े पार्षद सचिन चैधरी प्रकरण पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अब तक इस प्रकरण में जो कार्रवाई की गयी, के सम्बन्ध में रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों को जानकारी दी तथा आश्वासन दिया कि इस प्रकरण में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से अतिवृष्टि की वजह से आई हुई आपदा की इस घड़ी में अपना पूरा सहयोग प्रदान करने को कहा।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर आपदा की स्थिति को देखते हुये रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार वापस लेते हुये 15 दिन का समय दिया तथा इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एसडीएम पूरण सिंह राणाा, उत्तराखण्ड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के प्रान्तीय महामंत्री मनोज पाण्डेय, जिला अध्यक्ष अमरीष शर्मा, महामंत्री आलोक खरे, उत्तराखण्ड लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल, महामंत्री अनूज, जिला अध्यक्ष संग्रह अमीन संघ शशिपाल, महामंत्री मनोज बढ़ाकोटी, चकबन्दी लेखा संघ के जिला अध्यक्ष बंगाल सिंह, रोहित पाल, देवेन्द्र चैधरी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।

सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।