रील बनाने के चक्कर में युवक ने तमंचा दिखाते हुए फोटो सोशल मीडिया में की थी वायरल,

रील बनाने के चक्कर में युवक ने तमंचा दिखाते हुए फोटो सोशल मीडिया में की थी वायरल,

शिकायत का हरिद्वार पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपी युवक तमंचे संग दबोचा

पथरी क्षेत्रान्तर्गत बिशनपुर निवासी युवक द्वारा सोशल साइट्स पर तमंचे संग फोटो डाल रौब गालिब करने व माहौल खराब करने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध कार्यवाही की।

युवक की तलाश व दिखाए जा रहे तमंचे को बरामद करने के लिए गठित टीम ने मुखबिर द्वारा सूचना पर ग्राम बिशनपुर में दबिश देकर आरोपी युवक को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।

तमंचे के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाने पर नियम के मुताबिक युवक को हिरासत में लेकर थाना पथरी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

अभियुक्त का विवरण
गौतम पुत्र मदन सिंह निवासी बिशनपुर थाना पथरी

बरामदगी
तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस

पुलिस टीम
1-उ0नि0 वीरेंद्र नेगी (चौकी प्रभारी फेरूपुर)
2-कां0 संदीप राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।