रिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता बृहस्पतिवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में जल जीवन मिशन की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता बृहस्पतिवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में जल जीवन मिशन की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के सन्दर्भ में अब तक की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के अधिकारियों से जनपद के किस क्षेत्र में इस मिशन के तहत कितना कार्य हो चुका है, प्रत्येक महीने की औसत प्रगति क्या है, कार्य पूर्ण करने का निर्धारित लक्ष्य क्या है, जमीन, विद्युत आदि से सम्बन्धित कोई समस्या तो नहीं है, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि हर घर नल से जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य जनवरी, 2024 रखा गया है, जिसके तहत अभी तक 74 प्रतिशत कार्य हो चुका है। जिलाधिकारी ने इस पर कहा कि निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से कार्य की प्रगति धीमी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हर घर नल से जल उपलब्ध कराने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाये।
बैठक में जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने ब्रह्मपुरजट, रावली महदूद, भूरनी फतेहपुर, मोलना गांव आदि में भूमि सम्बन्धी कुछ दिक्कत आने की बात कहीं। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित एसडीएम को दूरभाष के माध्यम से भूमि का पूरा ब्यौरा देते हुये इन मामलों को त्वरित गति से निस्तारित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी द्वारा विद्युत संयोजन आदि से सम्बन्धित कोई दिक्कत तो नहीं है, के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि नारसन ब्लाक के मुण्डरे में एक बिजली का पोल है, जिसे शिफ्ट करने की आवश्यकता है। इसके अलावा खानपुर, नारसन, रूड़की, लक्सर, भगवानपुर तथा बहादराबाद में विद्युत से सम्बन्धित 16 मामले हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित एसडीएम एवं विद्युत विभाग के एसई को इन मामलों में जो भी दिक्कत है, उनका निस्तारण जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में भगवानपुर के फारेस्ट गांव सिकरौढ़ा में भी जल जीवन मिशन के तहत पानी उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने डीएफओ को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिये कि इसका समाधान करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एसई जल निगम एम मुश्तफा, जितेन्द्र देव, एसई जल संस्थान यशवीर मल, अधिशासी अभियन्ता जल निगम राजेश गुप्ता,सी0पी0एस0 गंगवार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत यांत्रिक सुश्री चारू अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सिडकुल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद