हरिद्वार विकासखण्ड बहादराबाद में इण्डियन रेलवे फाइनेन्स कारपोरेशन के सी. सी. आर. परियोजना के अन्तर्गत एलिम्को कानपुर द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग हरिद्वार के सहयोग से किया गया।

हरिद्वार विकासखण्ड बहादराबाद में इण्डियन रेलवे फाइनेन्स कारपोरेशन के सी. सी. आर. परियोजना के अन्तर्गत एलिम्को कानपुर द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग हरिद्वार के सहयोग से किया गया।

शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यलय से भी दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु चिकित्सक दलों की टीम भी उपस्थित रही। जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र हरिद्वार द्वारा भी शिविर में उपस्थित रहकर, जिन दिव्यांगजनों के यूडीईडी कार्ड नहीं बने थे, उनके अभिलेख पंजीकरण हेतु प्राप्त किये गये। शिविर में चिकित्सक टीम द्वारा 85 दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाये गये।
परीक्षण शिविर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने हेतु 260 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। यूडीआरसी द्वारा 110 दिव्यांगजनों के कार्ड बनाने हेतु पंजीकरण किया गया। शिविर में आदेश चौहान विद्यायक रानीपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ब्लाक प्रमुख पति बालम सिंह नेगी, जिला पंचायत पति अरविंद कुमार,द्वारा भी शिविर का निरीक्षण किया गया।

इस शिविर में, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी. आर मलेठा स.स. कल्याण अधिकारी शालिनी बलूनी एलिम्कों कानपुर से गणेश शुक्ला एवं उनकी टीम उपस्थित रही,। जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र से तनवीर आलम एवं उनकी टीम एवं जनहित दिव्यांग सेवा समिति से जिलाध्यक्ष अनूप कुमार द्वारा विशेष सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।